अक्सर हम अपने नाखूनों को सुंदर और आकर्षक बनाने में जुटे रहते हैं। लेकिन नाखूनों में होने वाले छोटे-मोटे बदलावों पर हमारा ध्यान नहीं जाता। जबकि नाखूनों के लक्षण हेल्थ की कहानी कहते हैं। नाखून पर हल्का सा नीला रंग नजर आ रहा है, तो यह शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन न मिलने का संकेत है। आपको फेफड़ों की समस्या हो सकती है।
जब आपके नाखून लम्बे होने के बाद उंगलियों की तरफ ही मुड़ने लगें, तो इसे नेल क्लबिंग कहते हैं। कई बार शरीर में ऑक्सीजन की कमी से नाखूनों को यह शेप मिलती है।
अगर नाखून ड्राई और नाजुक हैं तो यह नाखूनों पर बहुत ज्यादा केमिकल्स के प्रयोग की वजह से हो रहा है। यह कई तरह के लंग कार्डियोवस्कुलर से जुड़ी बीमारी की तरफ भी इशारा करते हैं।