फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहनी और घुटने के कालेपन को करना है दूर, हफ्तेभर ये नुस्खे आजमाकर खुद देखें परिणाम

Thu, 12 Dec 2019 12:38 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixabay
चेहरे को चमकाने के लिए के तो आप घरेलू नुस्खों से लेकर ब्यूटी उत्पाद भी अपनाती हैं, लेकिन क्या आप उतना ही कोहनी और घुटने पर भी ध्यान देती हैं? बहुत बार आपको कोहनी और घुटनों के कालेपन की वजह से लोगों के सामने शर्मिंदा भी होना पड़ता होगा। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : pixabay
अक्सर घुटनों के बल बैठने और कोहनी टेबल पर टिकाकर रखने से ये काले पड़ने लगते हैं।  यही कारण है कि हमारी कोहनी और घुटने का रंग त्वचा के रंग से अलग होता है। शरीर के ये हिस्से इतनी आसानी से साफ भी नहीं होते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे असरदार ब्यूटी टिप्स बताएंगे जिन्हें अपनाकर कोहनी और घुटनों के कालापन को झट से दूर किया जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : pixa
नारियल का तेल मॉइस्चराइजिंग गुण से भरपूर होने के साथ त्वचा के लिए एक अच्छा टॉनिक भी है। नहाने से पहले अपने पूरे शरीर और कोहनी एवं घुटनों पर नारियल तेल लगाए, इससे त्वचा मुलायम रहती है और कोहनी और घुटने की त्वचा पर गंदगी नहीं जमती।

4 of 5
- फोटो : pixabay
इनकी सफाई के लिए बड़े बुर्जुगों का सबसे लोकप्रिय घरेलू उपाय नींबू और मलाई का पेस्ट है। इसके लिए आपको सबसे पहले नींबू का रस और मलाई मिलाकर घुटनों और कोहनी पर लगानी है। नींबू के रस से त्वचा की गंदगी दूर होने के साथ कालापन भी दूर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : pixabay
घुटने और कोहनी की सफाई के लिए एलोवेरा भी एक अच्छा विकल्प है। काले पड़े घुटनों और कोहनी पर नियमित रूप से इसके जेल का उपयोग करने से त्वचा के दाग-धब्बे साफ होते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें