फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर सिंह से कुछ कम अतरंगी नहीं आयुष्मान खुराना का फैशन, इन कपड़ों में हो चुके हैं स्पॉट

Wed, 19 Aug 2020 02:50 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
ayushman khurrana - फोटो : instagram
वैसे तो बॉलीवुड के ज्यादातर हीरो आम फैशन फॉलो करते हैं। जिसमें जींस, टीशर्ट या फॉर्मल लुक के लिए ब्लेजर शामिल रहता है, जो कि बिल्कुल सिंपल और प्लेन होता है। लेकिन रणवीर कपूर अक्सर ही लीक से हटकर फैशन फॉलो करते दिखते हैं। जिसके लिए उन्हें कई बार ट्रोल भी किया गया है। हालांकि रणवीर के ऊपर इन ट्रोल्स का कुछ खास असर नहीं पड़ता है। वहीं अब एक और सितारा है जो उनके नक्शेकदम पर चलने लगा है। ये हैं आयुष्मान खुराना, जो अक्सर ही ढीले-ढाले और अजीब प्रिंट्स के कप़ड़े पहने दिखते हैं। शायद यहीं वजह थी कि फिल्मफेयर मैगजीन के कवर के लिए रणवीर सिंह के साथ आयुष्मान भी तस्वीर शेयर करते दिखे थे। तो चलिए देंखे ऐसे ही कुछ आयुष्मान की तस्वीरें जिसमें वो अतरंगी फैशन फॉलो करते दिख रहे हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 7
ayushman khurrana - फोटो : instagram
रणवीर सिंह ने तो फैशन के मामले में अपना नाम बिल्कुल अलग ही बनाया है। फिर वो चाहे उनका एयरपोर्ट लुक हो या फिर रेड कार्पेट लुक, हर बार अतरंगी फैशन के साथ वो सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन आयुष्मान ने जब रेड कार्पेट पर इन कपड़ों में एंट्री मारी तो लोग हैरान रह गए। आमतौर पर अवॉर्ड फंक्शन में ज्यादातर एक्टर टैक्सूडो या फिर बिल्कुल फॉर्मल लुक में दिखते हैं। लेकिन आयुष्मान ने सफेद रंग का आउटफिट कैरी किया है। जिसे फुल व्हाइट केप के साथ पेयर किय गया था। आयुष्मान का ये लुक बिल्कलु किसी जादूगर की ड्रेस जैसा दिख रहा था। 
विज्ञापन

3 of 7
ayushman khurrana - फोटो : instagram
वहीं इस ब्लू कलर के आउटफिट कांबिनेशन के साथ भी उनका लुक कुछ अलग सा है। ढीले-ढाले जॉगर्स पैंट और साथ में रेड कलर के मोजे के साथ आयुष्मान इस लुक को अलग बना रहे हैं।

4 of 7
ayushman khurrana - फोटो : instagram
आयुष्मान कैजुअल लुक को भी नए तरीके से कैरी करते हैं। ब्लू जींस के साथ व्हाइट एस्मेट्रिकल लांग शर्ट के साथ उनका लुक रणवीर सिंह को टक्कर देने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन

5 of 7
ayushman khurrana - फोटो : instagram
यहीं नहीं आयुष्मान रणवीर सिंह के स्टाइल को पूरी तरह से फॉलो करते हैं। जीक्यू अवॉर्ड में पहुंचे आयुष्मान ने ब्लू कलर की प्लीटेड स्कर्ट के साथ लांग ब्लेजर पहना था। जो पूरी तरह से रणवीर सिंह की कॉपी था।
विज्ञापन

6 of 7
ayushman khurrana - फोटो : instagram
बीज कलर के जैकेट और ब्लैक जैकेट के साथ कलरफुल शाइनी पैंट के साथ आयुष्मान एक बार फिर अतरंगी लुक में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ayushman khurrana - फोटो : instagram
वहीं इस फोटोशूट के लिए पहना उनका ऑरेंज कलर का पैंट और सूट आयुष्मान की हटके पसंद को जाहिर करने के लिए काफी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें