फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवॉर्ड शो से लेकर रिसेप्शन पार्टी तक स्ट्रैपलेस गाउन में कहर ढाती हैं तारा सुतारिया, देखें तस्वीरें

Wed, 19 Aug 2020 11:54 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
tara sutaria - फोटो : instagram
तारा सुतारिया इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में है। अपने रिश्ते को उन्होंने इंस्टाग्राम पर मोहर लगा दी है। वैसे तारा अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ ही अपने फैशन सेंस को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। मात्र दो फिल्मों से बॉलीवुड में नाम कमाने वाली तारा अपने बोल्ड और एलिगेंट लुक से हर किसी को फैन बना लेती हैं। कैजुअल आउटिंग से लेकर अवॉर्ड शो में तारा की ड्रेस सबका ध्यान खींचने के लिए काफी होती है। वहीं तारा अपने लुक को ग्लैमरस दिखाने के लिए अक्सर ही स्ट्रैपलेस आउटफिट में नजर आती हैं। तो चलिए देखें कब-कब तारा स्ट्रैपलेस आउटफिट में फैंस की तारीफें बटोरती नजर आईं।
विज्ञापन

2 of 6
tara sutaria - फोटो : instagram
तारा अक्सर ही पब्लिक अपीयरेंस के समय स्ट्रैपलेस लुक में नजर आती हैं। सब्यसाची के 20 ईयर सेलिब्रेशन में शामिल तारा सब्यसाची के डिजाइन किए स्ट्रैपलेस टॉप और फ्लेयर स्कर्ट में तैयार थीं। जिस पर ढेर सारा गोल्ड वर्क किया गया था। वहीं इस स्वीटहार्ट नेकलाइन वाले स्ट्रैपलेस टॉप के साथ तारा ने चोकर नेकपीस कैरी किया था। जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा था।
विज्ञापन

3 of 6
tara sutaria - फोटो : instagram
वहीं पैंट-सूट के साथ भी तारा एक्सपेरिमेंट करते नजर आ चुकी हैं। हाई वेस्ट पैंट और ऑफ शोल्डर क्रॉप टॉप जिसे ड्रामेटिक लुक देने के लिए बड़े से बो का इस्तेमाल किया गया है। तारा इस स्टाइलिश ट्रेंडी लुक में काफी ग्लैमरस नजर आ रही थीं।

4 of 6
tara sutaria - फोटो : instagram
यहीं नहीं तारा प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल होने के लिए भी इस बोल्ड नेकलाइन ड्रैस में नजर आ चुकी हैं। इस पार्टी में शामिल होने के लिए तारा ने सिल्वर स्ट्रैपलेस गाउन को पहना था। डिजाइनर कृषा बजाज का डिजाइन किया ये गाउन पहन तारा 90s के लुक की दीवा नजर आ रही थीं। जिसके साथ बोल्ड रेड लिप्स और सिल्की ग्लॉसी कर्ल्स में तारा का लुक कमाल का खूबसूरत दिख रहा था।
विज्ञापन

5 of 6
tara sutaria - फोटो : instagram
हर बार की तरह एक बार फिर तारा अवॉर्ड शो के लिए ऑफ शोल्डर थाई हाई स्लिट ब्लैक गाउन में पहुंची थीं। साइड पार्टीशन हेयर में क्लासिक बन के साथ तारा का ये लुक काफी क्लासी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
tara sutaria - फोटो : instagram
वैसे तारा सुतारिया कैजुअल आउटिंग के लिए भी स्ट्रैपलेस आउटफिट में नजर आती हैं। जिसकी गवाह ये तस्वीरें हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें