फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: AAP नेता आतिशी के 'जय श्री राम' का नारा लगाकर माफी मांगने का वायरल वीडियो झूठा, पूरा सच जानिए

Wed, 17 Apr 2024 06:36 PM IST
मिथिलेश नौटियाल स्पेशल डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check : वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने एक स्कूल के उद्घाटन के दौरान जय श्री राम का नारा लगाया और उसके बाद माफी मांगी। फैक्टली की पड़ताल में यह दावा बेबुनियाद निकला 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक स्कूल के उद्घाटन के दौरान दिल्ली की शिक्षा मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता आतिशी के भाषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर (यहां, यहां और यहां) शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में दावा किया गया है कि आतिशी ने एक स्कूल के उद्घाटन के दौरान ‘जय श्री राम’ का नारा लगाया और इसके बाद वहां मौजूद लोगों से माफी मांगी। हालांकि फैक्टली के फैक्ट चेक में यह दावा बेबुनियाद निकला। 

विज्ञापन

दावा
पूरे वीडियो की एक छोटी सी क्लिप को लोगों द्वारा शेयर किया जा रहा है। वीडियो को साझा करने के साथ ही यह दावा किया जा रहा है कि आतिशी ने खजूरी खास के पास एक स्कूल के उद्घाटन के दौरान भाषण देते समय जय श्री राम का नारा लगाया। यह भी दावा है कि इसके बाद वहां मौजूद विशेष समुदाय के कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। इसके बाद शिक्षा मंत्री द्वारा माफी मांगी गई।

पड़ताल
फैक्टली द्वारा जब इस वीडियो की पड़ताल की गई। सबसे पहले इससे संबंधित की-वर्ड को सर्च किया गया तो 9 मार्च 2024 को आम आदमी पार्टी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति मिली। इसमें बताया गया है कि केजरीवाल सरकार ने पूर्वोत्तर दिल्ली की श्रीराम कॉलोनी में दो सरकारी स्कूलों का उद्घाटन किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि श्री राम कॉलोनी का यह स्कूल दिल्ली के सबसे अच्छे स्कूलों में से एक है। 

इस हिंट के साथ फैक्टली ने पड़ताल को आगे बढ़ाया और शिक्षा निदेशालय द्वारा यू-ट्यूब पर डाले गए इस कार्यक्रम के पूरे वीडियो को देखा। इससे पता चला कि स्कूल का उद्घाटन श्रीराम कॉलोनी में किया गया था, जो कि खजूरी खास चौक के पास स्थित है। 

पूरे वीडियो की पड़ताल के बाद फैक्टली ने देखा कि 32 मिनट 14 सेकंड से आतिशी ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और इंकलाब जिंदाबाद नारों के साथ भाषण की शुरुआत की। इसके बाद 40 मिनट 30 सेकंड से शिक्षा मंत्री ने स्कूल के उद्घाटन को लेकर बातें करना शुरू किया। इस दौरान आतिशी ने इसे खजूरी खास स्कूल कहा तो श्री राम कॉलोनी के कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। लोगों द्वारा कहा गया कि इसे श्री राम कॉलोनी का स्कूल कहा जाए। इसके बाद आतिशी ने लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि श्री राम कॉलोनी के इस स्कूल में श्री राम कॉलोनी, खजूरी खास, करावल नगर और सोनिया विहार के बच्चे भी पढ़ेंगे। इस दौरान ऐसा कोई भी सबूत नहीं मिला, जब आतिशी ने जय श्री राम का नारा लगाया हो। 

विज्ञापन

पड़ताल का नतीजा
फैक्टली की पड़ताल कहती है कि दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी के जय श्री राम का नारा लगाकर माफी मांगने का वायरल वीडियो फर्जी है।  

(This story was originally published by Factly, as part of the Shakti Collective. Except for the headline/excerpt/opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें