क्या है दावा?
3 अप्रैल, 2024 को वायनाड में राहुल गांधी ने अपना नामांकन किया। इसके बाद 2019 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो गया है। वीडियो को इस कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है, 'यह पाकिस्तान नहीं है। यह भारत के केरल में राहुल गांधी का निर्वाचन क्षेत्र वायनाड है।'
पोस्ट देखने के लिए
यहां क्लिक करें और आर्काइव के लिए
यहां क्लिक करें।
पड़ताल
तथ्यों की जांच के लिए बूम ने हिंदी में संबंधित कीवर्ड खोजे तो 2019 के कई एक्स पोस्ट पाए। इनमें वही वीडियो था, जिसमें इसे वायनाड में राहुल गांधी के विजय जुलूस का बताया गया था। 24 मई, 2019 से एक्स पर ऐसी एक पोस्ट नीचे देखी जा सकती है।
24 मई, 2019 से एक्स पर ऐसी एक पोस्ट नीचे देखी जा सकती है।
पोस्ट देखने के लिए
यहां क्लिक करें और
आर्काइव के लिए यहां क्लिक करें।
इसके बाद बूम ने वायरल वीडियो से एक स्क्रीनशॉट लिया जिसमें भीड़ आधे चांद और एक तारे से सजे हरे झंडे पकड़े हुए दिखाई दे रही थी। फिर बूम ने इसकी तुलना पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज और
IUML के पार्टी ध्वज दोनों से की और पाया कि भीड़ द्वारा लहराए गए हरे झंडे वास्तव में IUML के पार्टी ध्वज हैं, न कि पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज। नीचे वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट, IUML पार्टी के झंडे और पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज के बीच तुलना देख सकता है, जिसमें बाईं ओर एक सफेद बॉर्डर भी है।
2019 में
बूम ने इसी तरह के एक दावे की जांच की थी जिसमें कहा गया था कि वायनाड में राहुल गांधी की नामांकन के बाद हुई रैली के दौरान पाकिस्तानी झंडे लहराए गए थे। IUML केरल में एक राजनीतिक दल है, जिसे चुनाव आयोग से मान्यता प्राप्त है। इसका यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के तहत कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन है।
पड़ताल का नतीजा
वीडियो में दिखाए गए झंडे पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज नहीं है। बल्कि, वे IUML पार्टी के झंडे हैं। इसके अलावा वीडियो 2019 लोकसभा चुनाव का है।
(This story was originally published by Boom, as part of the Shakti Collective. Except for the headline/excerpt/opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)