फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: क्या इराक में बिजली के तारों में फंसा ईरानी ड्रोन? इस्राइल से तनाव के बीच वायरल वीडियो का सच जानें

Mon, 15 Apr 2024 06:13 PM IST
मिथिलेश नौटियाल स्पेशल डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इस्राइल पर हमले के दौरान ईरान का एक ड्रोन बिजली के तारों में फंस गया। हालांकि, यह दावा भ्रामक है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक ईरान ड्रोन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमिश्क में ईरानी दूतावास पर हुए हमले के बाद से ईरान और इस्राइल के बीच संघर्ष बढ़ रहा है। हाल ही में ईरान द्वारा इस्राइल पर ड्रोन और मिसाइल से हमला किया गया। इसके बाद  सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो इराक का है, जहां ईरान का एक ड्रोन बिजली के तारों के बीच फंस गया। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर ईरान का मखौल उड़ा रहे हैं।  

विज्ञापन

क्या है दावा
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह 26 सेकंड का है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक ड्रोन बिजली की तारों के बीच फंसा है। इजराइल पर ईरान के ड्रोन हमले की खबर के बाद यह वीडियो कुछ ज्यादा ही वायरल हो गया। एक सोशल मीडिया यूजर IAMAPRPEH ने एक्स पर लिखा है कि ईरान द्वारा ड्रोन से इजराइल को निशाना बनाया गया था लेकिन यह इराक में बिजली के तारों के बीच फंस गया।



इसके अलावा एक और सोशल मीडिया यूजर एंजेल्स एजेराड ने भी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ईरान से भेजा गया ड्रोन इराक में बिजली के तारों के बीच फंस गया।

उधर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में भी वीडियो की पुष्टि किए बिना इसे शेयर किया गया है। 

 

पड़ताल 
जब हमने गूगल लेंस पर इस वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च किया, तो कुछ रिजल्ट सामने आए। हमने पाया कि कई अकाउंट्स से ऐसी पोस्ट को हटा दिया गया है, जबकि कई यूजर्स ने दावा किया कि यह वीडियो पुराना है। हमने आगे पड़ताल की और की वर्ड (Iraq Drone Stuck) से एक्स पर भी सर्च किया। पता चला कि यह वीडियो अभी का नहीं बल्कि कम से कम दो महीने पुराना है। ठीक ऐसा ही वीडियो हमें 29 फरवरी 2024 की तारीख का भी मिला। 

 

खास बात यह भी है कि यह वीडियो इराक का नहीं बल्कि सीरिया का है। इस पुराने वीडियो को अब ईरान और इस्राइल के युद्ध से जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन

पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल के अनुसार इस वीडियो का इस्राइल ईरान युद्ध से कोई लेना-देना नहीं है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को दोनों देशों के बीच संघर्ष को लेकर जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें