फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीरेश्वर मंदिर से शिव बारात दोपहर 3.30 बजे निकलेगी

Sat, 05 Mar 2016 04:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
श‌िव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शनिवार को शहर में निकाली जा रही शिव बारात में पहली बार सभी झांकियां स्थानीय होंगी। इसमें अधिकतर बाल कलाकारों को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन


श्री रणवीरेश्वर मंदिर वेलफेयर कमेटी ने स्थानीय कलाकारों को नया प्लेटफार्म देने के लिए ऐसा प्रयास किया है। शिव बारात में जमकर भूतप्रेत नाचेंगे। विभिन्न धार्मिक संगठनों की झांकियों में प्रभु भोलेनाथ, मां पार्वती, गणेश सहित अन्य देवी देवताओं का स्वरूप दर्शाया जाएगा।

कमेटी के चेयरमैन एवं श्री रणवीरेश्वर मंदिर के महंत ऋषिवन ने बताया कि पहली बार झांकियों में अधिकतर स्थानीय कलाकार दिखेंगे। इसमें 15 साल से कम आयु वर्ग के बच्चों को मौका दिया गया है, ताकि युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति और परंपरा को समझ सके।
विज्ञापन


 शिव बारात के शेड्यूल में शनिवार शाम 3.30 बजे धर्मार्थ ट्रस्ट के सहयोग से श्री रणवीरेश्वर मंदिर में प्रभु शिव की मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना करते उनकी बारात को आगे बढ़ाया जाएगा। 

शिव बारात मंदिर से शुरू होकर शालामार, रघुनाथ बाजार, रेजीडेंसी रोड, कनक मंडी, ओल्ड हास्पिटल, पुरानी मंडी, लिंक रोड, जैन बाजार, पक्का डंगा, मोती बाजार परेड से होती हुई मंदिर में संपन्न होगी। शिव बारात के दौरान यात्रा रूट पर ट्रैफिक को बंद रखा जाएगा। शिव बारात में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें