फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुबीन गर्ग मौत मामले में सिंगापुर पुलिस का नया बयान, किसी भी तरह की साजिश से किया इनकार

Sat, 18 Oct 2025 09:10 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zubeen Garg Death Case: लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग की मौत मामले में अब सिंगापुर पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा है कि उन्हें इस मामले में कोई भी गड़बड़ी नजर नहीं आई है।
विज्ञापन
जुबीन गर्ग - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के मशहूर गायक और संगीतकार ज़ुबीन गर्ग के निधन को एक महीना बीत चुका है, लेकिन उनके चाहने वालों के मन में अब भी सवाल हैं- आखिर उस दिन सिंगापुर में हुआ क्या था? अब इस मामले में सिंगापुर पुलिस ने पहली बार आधिकारिक बयान जारी किया है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में किसी भी तरह की गड़बड़ी या संदिग्ध परिस्थिति का कोई प्रमाण नहीं मिला है। वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि असम सरकार की अपनी विशेष जांच टीम (SIT) सिंगापुर जाकर जांच की प्रगति को समझेगी।

विज्ञापन


सिंगापुर पुलिस ने दी सफाई
सिंगापुर पुलिस बल ने अपने बयान में साफ किया कि सोशल मीडिया पर जो अफवाहें फैलाई जा रही हैं, वो पूरी तरह भ्रामक हैं। पुलिस ने कहा कि उनकी जांच अब भी जारी है और किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले वो सभी तथ्यों की पुष्टि करेंगे। पुलिस ने जनता से अपील की कि बिना पुष्टि के कोई भी जानकारी साझा न करें। पुलिस ने यह भी बताया कि मामले से जुड़े निष्कर्ष कोरोनर को सौंपे जाएंगे, और इस प्रक्रिया में करीब तीन महीने लग सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें: ब्रिटिश अभिनेत्री सामंथा एगर का 86 वर्ष की उम्र में निधन, बेटी जेना ने तस्वीरें शेयर कर लिखा भावुक नोट
विज्ञापन


असम सरकार की सक्रियता
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सिंगापुर पुलिस के बयान पर कोई सीधी टिप्पणी नहीं की, लेकिन उन्होंने यह ज़रूर कहा कि असम सरकार इस मामले में पूरी तरह सक्रिय है। उन्होंने बताया कि राज्य की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) 21 अक्टूबर को सिंगापुर रवाना होगी। यह टीम स्थानीय अधिकारियों से मिलकर अब तक की जांच की जानकारी हासिल करेगी। इस विशेष टीम का नेतृत्व डीजीपी एम पी गुप्ता करेंगे। सरमा ने कहा कि SIT के लौटने के बाद राज्य सरकार को इस बात की स्पष्ट तस्वीर मिल जाएगी कि जांच किस दिशा में आगे बढ़ रही है।



कैसे हुई थी ज़ुबीन गर्ग की मौत?
52 वर्षीय ज़ुबीन गर्ग सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में प्रस्तुति देने पहुंचे थे। कार्यक्रम से एक दिन पहले, 19 सितंबर को वे सेंट जॉन्स द्वीप के पास नौका यात्रा पर निकले थे। इसी दौरान तैराकी करते समय वे डूब गए। उन्हें तुरंत सिंगापुर जनरल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल द्वारा जारी मृत्यु प्रमाण पत्र के अनुसार, उनकी मौत का कारण डूबना बताया गया है। यह रिपोर्ट 20 सितंबर को भारतीय उच्चायोग को सौंपी गई थी।

ज़ुबीन गर्ग की विरासत और फैंस की भावनाएं
ज़ुबीन गर्ग सिर्फ असमिया संगीत के नहीं बल्कि पूरे उत्तर-पूर्व भारत के गर्व थे। उनकी आवाज़ और संगीत ने सीमाओं को पार कर दिलों को छुआ था। ‘या अली’, ‘दिल तू ही बता’ जैसे हिंदी गानों से लेकर ‘मया’, ‘नेने तुंबी’ जैसे असमिया गीतों तक, उन्होंने हर भाषा में अपनी पहचान बनाई। उनके अचानक निधन ने न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि लाखों फैंस को झकझोर दिया। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर मांग की थी कि मामले की जांच पारदर्शी होनी चाहिए।

मामले में अब तक क्या हुआ?
हालांकि सिंगापुर पुलिस की शुरुआती रिपोर्ट किसी साजिश या गड़बड़ी की ओर इशारा नहीं करती, लेकिन असम सरकार का सक्रिय होना इस बात का प्रमाण है कि भारत भी अपने प्रिय कलाकार के निधन की सच्चाई जानने को लेकर गंभीर है। ज़ुबीन गर्ग भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी संगीत यात्रा और आवाज सदा उनके चाहने वालों के दिलों में गूंजती रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें