फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

99 वर्ष की उम्र में इस शख्स ने जीता डेटाइम एमी पुरस्कार, ‘जनरल हॉस्पिटल’ ने हासिल किए सात अवॉर्ड; देखें लिस्ट

Sat, 18 Oct 2025 09:03 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Daytime Emmy Awards 2025: शुक्रवार को डेटाइम एमी अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन किया गया। इसमें डेविड एटनबरो ने 99 वर्ष की उम्र में अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड कायम किया है। वहीं जनरल हॉस्पिटल शो ने सबसे ज्यादा पुरस्कार हासिल किए। जानें पूरी लिस्ट।
विज्ञापन
डेटाइम एमी अवॉर्ड्स - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते 17 अक्तूबर को कैलिफोर्निया के पासाडेना में डेटाइम एमी अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। इस समारोह में कई अमेरिकी अभिनेताओं और फिल्मों को पुरस्कार से नवाजा गया। इस कड़ी में डेविड एटनबरो ने 99 वर्ष की उम्र में सबसे उम्रदराज सेलेब के रूप में डेटाइम एमी विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं 'जनरल हॉस्पिटल' शो ने सबसे ज्यादा पुरस्कार जीतकर सभी को हैरान कर दिया। चलिए जानतें हैं पूरी लिस्ट। 

डेविड एटनबरो ने तोड़ा रिकॉर्ड

विज्ञापन

सर डेविड एटनबरो ने 99 साल की उम्र में सबसे उम्रदराज शख्स के रूप में डेटाइम एमी विजेता का पुरस्कार जीता। डेविड एटनबरो इस कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे। आपको बताते चलें कि एटनबरो लेखक, होस्ट और मोटिवेटर और एक ब्रिटिश पत्रकार के रूप में आठ दशकों से सक्रिय हैं। एटनबरो ने डिक वैन डाइक का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्हें 98 साल की उम्र में नेटफ्लिक्स के "सीक्रेट लाइव्स ऑफ ऑरंगुटान्स" में भूमिका निभाने के लिए पुरस्कार मिला था।

यह खबर भी पढ़ें: जैकी श्रॉफ से लेकर अवनीत कौर तक, रवि-सरगुन की दिवाली पार्टी में सितारों ने बिखेरी रोशनी

विज्ञापन

जनरल हॉस्पिटल ने जीता सबसे ज्यादा पुरस्कार
'जनरल हॉस्पिटल' ने प्रतिष्ठित सर्वश्रेष्ठ डेटाइम ड्रामा सीरीज का पुरस्कार जीता, तथा सात ट्रॉफियों के साथ सबसे अधिक पुरस्कार जीते, जिनमें सर्वश्रेष्ठ ड्रामा अभिनेत्री (नैन्सी ली ग्राहन), सर्वश्रेष्ठ सहायक ड्रामा अभिनेता (जोनाथन जैक्सन) और डेटाइम ड्रामा लेखन आदि शामिल हैं।
 
 


 

  • जनरल हॉस्पिटल
  • लाइव विद केली एंड मार्क
  • नैन्सी ली ग्राहन - (जनरल हॉस्पिटल)
  • पॉल टेल्फर जेंडर (डेज ऑफ आवर लाइव्स)
  • जोनाथन जैक्सन (जनरल हॉस्पिटल)
  • जनरल हॉस्पिटल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें