जैक स्नाइडर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रिबेल मून 2: द स्कारगिवर' के ट्रेलर को आज रिलीज किया गया है। एक्शन फिल्मों के फैंस में इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा था। वहीं, अब 'रिबेल मून 2: द स्कारगिवर' के धांसू ट्रेलर को देखकर उनका उत्साह दोगुना हो गया है। आइए आपको बताते हैं जैक स्नाइडर की यह फिल्म किस दिन रिलीज होने जा रही है और आप इसे कहां देख सकते हैं।
कमाल का एक्शन
फिल्म 'रिबेल मून 2: द स्कारगिवर' नेटफ्लिक्स की जबरदस्त फिल्म 'रिबेल मून - पार्ट वन: ए चाइल्ड ऑफ फायर' की कहानी को आगे बढ़ाती नजर आएगी। फिल्म के ट्रेलर को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में काफी दिलचस्प एक्शन दृश्य देखने को मिलने वाले हैं। ट्रेलर की शुरुआत 'कोरा' दुश्मनों से लड़ती नजर आती हैं। फिल्म में 'कोरा' का किरदार सोफिया बुटेला निभा रही हैं।
'रिबेल मून 2: द स्कारगिवर' की कहानी
फिल्म 'रिबेल मून - पार्ट वन: ए चाइल्ड ऑफ फायर' की कहानी जहां खत्म हुई थी वहीं से 'रिबेल मून 2: द स्कारगिवर' की शुरुआत होती है। ट्रेलर में 'कोरा' अपने शहर को बचाने के लिए एलियन से लड़ती नजर आती हैं। वहीं एक दृश्य में एलियन जैसा दिखने वाला प्राणी कहता है, 'तुम ये लड़ाई बेकार में लड़ रही हो आखिर में तुम्हें हारना ही है'। फिल्म के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि जैक स्नाइडर की यह फिल्म काफी दिलचस्प होने वाली है।
विवाद के बीच एल्विश यादव को मिला अली गोनी का साथ
'रिबेल मून 2' की रिलीज डेट
एक्शन फिल्मों के दीवानों में अभी से ही 'रिबेल मून 2: द स्कारगिवर' को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वे बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज इंतजार कर रहे हैं। जैक स्नाइडर की यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 19 अप्रैल 2024 को यह फिल्म दर्शकों के सामने होगी।