सार
Alia Bhatt: हाल ही में यूट्यूबर एल्विश यादव ने अपने पॉडकास्ट में बड़ा खुलासा किया। प्रतीक सहजपाल से सवाल किए जाने के दौरान अभिनेत्री आलिया का जिक्र आया, जिसपर यूट्यूबर ने कहा कि वह उनसे शादी करना चाहते थे, लेकिन…
एल्विश यादव, आलिया भट्ट और प्रतीक सहजपाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
यूट्यूबर एल्विश यादव किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। अब उन्होंने अपने पॉडकास्ट में अभिनेत्री आलिया भट्ट को लेकर एक बड़ी बात कह दी है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है। उन्होंने आलिया को पंसद करने साथ शादी करने की भी बात कही है। आइए जानते हैं कि आखिर एल्विश ने ऐसा क्यों कहा?
आलिया भट्ट अच्छी लगती हैं
हाल ही में यूट्यूबर एल्विश यादव के पॉडकास्ट में बतौर मेहमान रियलटी शो ‘नागिन’ स्टार और फिटनेस ट्रेनर प्रतीक सहजपाल पहुंचें। इस पॉडकास्ट के दौरान एल्विश ने उनसे कई मुद्दों पर सवाल किया। बात करते हुए यूट्यूबर ने प्रतीक से उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस के बारे में पूछा, जिसपर उन्होंने कहा कि आलिया भट्ट उन्हें बहुत अच्छी लगती हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Jailer 2: 'जेलर 2' को लेकर आई बड़ी जानकारी, जानें कब और कहां पर शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
अब तो शादी हो गई
अभिनेता प्रतीक सहजपाल के एक्ट्रेस आलिया भट्ट को पसंद किए जाने वाली बात पर यूट्यूबर एल्विश यादव ने कहा कि उन्हें भी आलिया भट्ट बहुत पसंद हैं। साथ ही वह कहते हैं कि अब तो एक्ट्रेस की शादी हो गई और बच्चा भी हो गया। इसपर प्रतीक ने कहा हमें कहां उनसे शादी करनी थी, तो यूट्यूबर एल्विश ने कहा कि उन्हें तो करनी थी शादी। फिर इसबात पर एल्विश कहते हैं कि क्यों हमने यह टॉपिक छेड़ दिया, सॉरी रणवीर भाई।
यह खबर भी पढ़ें:
Nadaaniyan: सैफ अली खान के बेटे की ओटीटी डेब्यू फिल्म ‘नादानियां’ हुई रिलीज, क्या चलेगा इब्राहिम का जादू?
एल्विश यादव का वर्क फ्रंट
एल्विश यादव के वर्क फ्रंट की बात करें तो मौजूदा समय में वह ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 2’ और ‘एमटीवी रोडीज डबल क्रॉस’ में नजर आ रहे हैं। साथ ही वह अपना एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं, जिसपर मेहमानों को बुलाकर उनके जीवन से जुडे सवाल करते हैं।