फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suhana Khan: रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग स्पॉट हुई किंग खान की बेटी, यूजर बोले- क्या जया बच्चन होंगी सुहाना की इन लॉ?

Fri, 07 Mar 2025 09:45 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Suhana Khan: हाल ही में सुहाना खान अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा के साथ की गई स्पॉट। ये दोनों साथ में दिखें, जिससे इनके रिश्तों को लेकर अटकलें और तेज हो गईं हैं।
विज्ञापन
सुहाना खान और अगस्त्य बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम- @suhanakhan2 और @shwetabachchan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुत दिनों से अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य के बीच अफेयर्स की अटकलें लगाईं जा रही थी। अब इस वीडियो के आने से डेटिंग की अफवाहें जोर पकड़ती हुई नजर आ रही हैं। इन दोनों के साथ अगस्त्य की मां भी दिखाई दे रही हैं। 

विज्ञापन


वायरल हो रहा वीडियो
एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सुहाना खान अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य के साथ नजर आ रही हैं। इन दोनों के साथ अभिनेता अगस्त्य की मां श्वेता बच्चन और इनके कुछ दोस्त भी दिखाई दे रहे हैं। इस वायरल वीडियो से सुहाना और अगस्त्य के अफेयर्स की अफवाहों को हवा मिलती दिख रही हैं। यह वीडियो पैपराजी द्वारा निकाला गया है, जिसमें ये दोनो किसी रेस्तरां से निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में अभिनेता अगस्त्य अपनी मां का हाथ पकड़कर सहारा देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
 




यह खबर भी पढ़ें:  Re-Release Films: 'सनम तेरी कसम' से लेकर 'घिल्ली' तक री-रिलीज हुईं फिल्में, जानें किसने की सबसे ज्यादा कमाई
विज्ञापन


सुहाना और अगस्त्य का दिखा अलग अंदाज
वायरल हो रहे इस वीडियो में सुहाना और अगस्त्य के साथ दिल वाला इमोजी लगाकर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में सुहाना ने पिंक, ब्लू और व्हाइट शेड वाली लॉन्ग ड्रेस पहने हुए दिख रही हैं। वहीं ये दोनो कलाकार स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:  Dia Mirza: खुशी कपूर-दीया मिर्जा कैसे जाहिर करती हैं अपना प्यार? फिल्म ‘नादानियां’ को लेकर एक्साइटेड

नेटिजंस की आ रही प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो में नेटिजंस अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा दोनों की अच्छी केमस्ट्री है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखते हुए सवाल किया कि क्या सुहाना खान की सास जया बच्चन होंगी। इस वीडियो ने अटकलों को और पुख्ता करने का काम किया है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें