फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashish Chanchlani: गौहाटी हाई कोर्ट ने आशीष चंचलानी को दी अंतरिम जमानत, समय रैना वाले शो में हुए थे शामिल

Tue, 18 Feb 2025 09:42 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गौहाटी हाई कोर्ट ने मंगलवार को यूट्यूबर आशीष चंचलानी को जमानत दी है। वह रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना से जुड़े शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में शामिल हुए थे, जिसमें माता-पिता को लेकर अश्लील मजाक किया गया था। इसी मामले में उनके खिलाफ असम में भी एक शिकायत दर्ज हुई थी।

विज्ञापन
आशीष चंचलानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूट्यूबर आशीष चंचलानी की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति मृदुल कुमार कलिता की एकल पीठ ने उनको अंतरिम राहत दी और उन्हें 10 दिनों के भीतर जांच अधिकारी के सामने उपस्थित होने को कहा। यूट्यूबर को अंतरिम जमानत मिली गई है।
विज्ञापन


आशीष के वकील ने दी ये दलील 
आशीष चंचलानी के वकील दिगंत दास और जॉयराज बोरा ने कोर्ट में तर्क दिया कि उनके मुवक्किल ने शो में कुछ भी नहीं कहा और एफआईआर में आरोप केवल सह-आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ लगाए गए थे। गौहाटी पुलिस ने 10 फरवरी को एक व्यक्ति की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, सिनेमैटोग्राफ अधिनियम और महिलाओं के अश्लील चित्रण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की थी, इसमें आशीष का नाम भी शामिल था। 

ये खबर भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia: अभद्र टिप्पणी पर अल्लाहबादिया को सुप्रीम कोर्ट ने लताड़ा, कुछ निर्देशों के साथ दी यह राहत

जांच में सहयोग करने के लिए कोर्ट ने कहा 
कोर्ट में दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायमूर्ति कलिता ने आशीष चंचलानी को अंतरिम जमानत दे दी और कहा, ‘इस आदेश की तारीख से 10 दिनों के भीतर उन्हें जांच करने वाले पुलिस अधिकारी के सामने पेश होना हाेगा और जांच में सहयोग करना होगा।’ हाई कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 7 मार्च तय की और केस डायरी पेश करने का आदेश भी दिया।

ये खबर भी पढ़ें:India's Got Latent Row: पुलिस की पहुंच से लगातार दूर रणवीर, जांच एजेंसी को भी नहीं दिया कोई जवाब

क्या है पूरा मामला 
विज्ञापन

आशीष चंचलानी के अलावा असम में इसी मामले में नामित अन्य लोगों में कॉमेडियन समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया, जसप्रीत सिंह और अपूर्वा मखीजा  भी शामिल हैं। इन सब पर इसलिए शिकायत दर्ज हुई क्योंकि ये समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में शामिल हुए थे, जहां पर माता-पिता को लेकर अश्लील जोक्स कहे गए। इसके बाद असम के अलावा कई राज्यों में इन सभी लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें