फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shabana Azmi: अपने से आधी उम्र की इस एक्ट्रेस से शबाना आजमी ने मांगी माफी, जानिए क्या रहा कारण?

Tue, 18 Feb 2025 06:07 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ओटीटी पर आने वाले शो ‘डब्बा कार्टेल’ का हाल ही में ट्रेलर सामने आया है। इसमें शबाना आजमी अहम भूमिका में नजर आ रही हैं। इस शो में कुछ और नामी एक्ट्रेस भी शामिल हैं। इन्हीं एक्ट्रेसेस में से एक को लेकर शबाना ने एक खास बात साझा की? साथ ही उस एक्ट्रेस से अपनी गलती के लिए माफी भी मांगी? जानिए क्या है ये पूरा मामला? 

विज्ञापन
शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों ओटीटी पर नई तरह की कहानियां दर्शकों के लिए लाई जा रही हैं। साथ ही एक ही शो, वेब सीरीज में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के कलाकारों को शामिल किया जा रहा है। जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाले शो ‘डब्बा कार्टेल’ में शबाना आजमी नजर आएंगी। इसमें उनके साथ साउथ की एक जानी-मानी एक्ट्रेस भी हैं। जिन्हें लेकर एक खुलासा शबाना आजमी ने शो ‘डब्बा कार्टेल’ से जुड़े एक इवेंट में किया और उस एक्ट्रेस से माफी भी मांगी।

विज्ञापन

शबाना ने किसी और को लेने की सलाह दी 
‘डब्बा कार्टेल’ से जुड़े इवेंट पर शबाना आजमी ने बताया कि उन्होंने मेकर्स को सलाह दी कि एक अहम किरदार के लिए साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका की बजाय किसी और एक्ट्रेस को लें। लेकिन मेकर्स अपने फैसले पर टिके रहे। जब शबाना ने ज्योतिका को शो में अभिनय करते देखा तो वह उनकी एक्टिंग की कायल हो गईं। 

विज्ञापन

ज्योतिका - फोटो : इंस्टाग्राम@jyotika
शबाना ने माफी मांगी 
आगे इवेंट में शबाना आजमी ने ज्योतिका से माफी मांगी और उन्हें सॉरी कहा। यह सुनकर ज्योतिका ने शबाना के पैर छू लिए। दोनों एक्ट्रेस के बीच यह बॉन्डिंग देखकर शो में मौजूद लोगों ने खूब तालियां बजाई। जहां तक शो ‘डब्बा कार्टेल’ की बात है तो इसकी कहानी कुछ ऐसी महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक ड्रग माफिया चला रही हैं, लेकिन आम लोग उन्हें सिर्फ टिफिन सर्विस देने वाली महिलाएं समझते हैं। इस शो में  शबाना आजमी, ज्योतिका के अलावा शालिनी पांडे, अंजलि आनंद और निमिषा सजयन जैसी एक्ट्रेस भी नजर आएंगी।

कास्टिंग डायरेक्टर्स की तारीफ  
इसी इवेंट में शबाना से पूछा गया कि उन्होंने पिछले पचास सालों में क्या बदलाव इंडस्ट्री में देखा है तो उनका जवाब था, ‘मेरी नजर में इंडस्ट्री में कास्टिंग डायरेक्टर के आने से बहुत बड़ा बदलाव आया है। देखिए कास्टिंग डायरेक्टर ने क्या किया है? उन्होंने हिंदी सिनेमा को स्टॉक किरदारों से मुक्त कर दिया है। इसलिए आज हमारे पास सही किरदार निभाने वाले कलाकार मौजूद हैं।अब एक्टर अपने किरदारों के लिए खूब तैयारी करते हैं।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें