'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में शुरू हुआ नया ट्रैक
- फोटो : इंस्टाग्राम@starplus
सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिरा और अरमान के इश्क की नई कहानी देखकर सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस काफी खुश नजर आए थे। सीरियल में कुछ दिन पहले दिखाया गया था कि अभिरा अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती है। ऐसे में वह कॉलेज में वापस जाती है। अभिरा के पीछे-पीछे अरमान भी वहां पहुंच जाता है। अब कॉलेज में इनका रोमांस दिखाया जा रहा है।
रोमांटिक गानों के बीच चढ़ने लगा इश्क का रंग
सीरियल के हालिया रिलीज प्रोमो में अभिरा और अरमान कॉलेज में हैं। अक्सर इनकी मुलाकात हो रही है। दोनों ईयरपॉड पर एक ही गाना सुनते हुए दिखे। धीरे-धीरे इनके बीच की दूरियां अब मिट रही हैं। फिर भी अभिरा और अरमान प्यार में डूब रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें:
'अनुपमा' ने फिर मारी बाजी, 'तुलसी' की मेहनत बेकार, TRP लिस्ट में 'बिग बॉस 19' तो टॉप 10 से ही हुआ बाहर
फैंस ने भी दिए प्यार भरे रिएक्शन
सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिरा और अरमान का नया लव ट्रैक देखकर फैंस सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने कमेंट किया, ‘अभिरा और अरमान हमेशा साथ रहेंगे। यह कॉलेज ट्रैक और दोनों की केमिस्ट्री परफेक्ट है।’ एक अन्य फैन ने लिखा, ‘यह ट्रैक मैजिकल है।’ सीरियल की एक और फैन ने कमेंट किया, ‘हम सीरियल की इसी बात को मिस कर रहे थे। प्लीज इस ट्रैक को जल्द खत्म मत करना।’ इसके अलावा कई यूजर्स ने हार्ट इमोजी भी अभिरा और अरमान की जोड़ी को लेकर किए हैं।
टॉप 5 में बना है सीरियल
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल में ड्रामा, रोमांस की डबल डोज दर्शकों को मिलती है। सीरियल में अभिरा और अरमान का रोल निभाने वाले एक्टर रोहित पुराेहित और समृद्धि शुक्ला को फैंस काफी पसंद करते हैं। यही कारण है कि 39वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में इस सीरियल को चौथा स्थान मिला है। अब लव ट्रैक दर्शकों को पसंद आ रहा है तो टीआरपी में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।