हिना खान ने शेयर किया वीडियो
हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आज मंगलवार को एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे सिर पर दुपट्टे का घूंघट खींचकर एक्टिंग कर रही हैं। इस वीडियो में अनिरुद्धाचार्य की आवाज सुनाई दे रही है। साथ ही एक श्रद्धालु की वॉइस है, जो कथावाचक से कह रही है, 'वो डिस्पेशन में चले गए हैं'। हिना खान वीडियो में श्रद्धालु के वॉइस ओवर पर एक्टिंग कर रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'डिस्प्रेसन'।
यूजर ने लिखा, 'इसे देखकर आपके शौहर डिप्रेशन में चले जाएंगे'
हिना खान के इस वीडियो पर नेटिजन्स के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। अधिकांश यूजर्स लाफिंग इमोजी और रेड हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्यूट एक्सप्रेशन'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह वीडियो देखकर आपके शौहर डिप्रेशन में चले जाएंगे'। एक यूजर ने लिखा, 'हिना का जवाब नहीं'।
रॉकी जायसवाल से रचाई है हिना ने शादी
हिना खान की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने इस साल रॉकी जायसवाल से शादी रचाई है। रॉकी फिल्म निर्माता और बिजनेसमैन हैं। कई साल के रिलेशनशिप के बाद उन्होंने और हिना ने जिंदगीभर के लिए एक-दूजे का हाथ थामा है। हाल ही में हिना ने शादी के बाद पहली बार करवाचौथ का व्रत रखा। इस दौरान रॉकी पत्नी हिना के पैर छूते दिखे। दोनों की ये फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं।