फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yeh Meri Family 4: मानसून सीजन और खट्टी-मीठी भावनाओं के साथ 'ये मेरी फैमिली' की वापसी, नए सीजन का ट्रेलर जारी

Mon, 12 Aug 2024 07:24 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवीएफ का शो  'ये मेरी फैमिली' के चौथे सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस सीजन में मानसून से जुड़ी खट्टी-मीठी पारिवारिक भावनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

 
विज्ञापन
ये मेरी फैमिली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवीएफ का शो 'ये मेरी फैमिली' के तीसरे सीजन ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। अब निर्माताओं ने इसके चौथे सीजन की घोषणा करते हुए ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। हेतल गड़ा, अंगद राज, राजेश कुमार और जूही परमार जैसे सितारों से सजा ये शो वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है। 1995 के मानसून पर आधारित, सीजन 4 में अवस्थी परिवार के रोजमर्रा के रोमांच को दिखाया जाएगा, साथ ही भाई-बहन ऋषि और रितिका के बीच के चंचल और दिल को छू लेने वाले रिश्ते को भी प्रदर्शित किया जाएगा। 
विज्ञापन


ट्रेलर हुआ जारी
सोमवार को निर्माताओं ने नए सीजन का ट्रेलर जारी किया । ट्रेलर में नए सीजन की एक शानदार झलक दिखाई गई है, जिसमें ऋषि की शरारती हरकतों से लेकर रितिका के किशोरावस्था के संघर्षों तक, परिवार के साथ रहने की खुशी को खूबसूरती से दिखाया गया है। बारिश में नाचने और कागज की नाव बनाने के दृश्यों के साथ यह बचपन की साधारण खुशियों को जीवंत कर देता है।
Sara Ali Khan: सारा अली खान ने पैपराजी के साथ मनाया अपना जन्मदिन, देसी लुक में बेहद खूबसूरत लगीं अभिनेत्री
विज्ञापन


नीरजा के किरदार से हर मां और महिला का जुड़ाव
'ये मेरी फैमिली' के चौथे सीजन को लेकर अपनी उत्सुकता जताते हुए कहा, वह जीवन की साधारण खुशियों के जरिए दर्शकों से फिर से जुड़ने में सक्षम हो रही हैं। उन्होंने अमेजन द्वारा साझा की गई एक विज्ञप्ति में कहा, ‘नीरजा को बहुत प्यार मिला है और मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे एक ऐसा किरदार मिला है जो हमें ओटीटी पर अपनी शुरुआत के रूप में पुरानी यादों की गलियों में ले जाता है। लोगों को नीरजा की सादगी पसंद आई है और वह बाहर से जितनी सख्त है, उसमें एक कोमलता है जिससे हमारे देश की हर मां और महिला जुड़ सकती है। मुझे खुशी है कि ‘ये मेरी फैमिली’ के साथ हम अपने दर्शकों के साथ जीवन की साधारण खुशियों से फिर से जुड़ पा रहे हैं।’ 
विज्ञापन


इस दिन सीरीज होगी रिलीज
आपको बता दें कि  'ये मेरी फैमिली' का चौथा सीजन अमेजन मिनी टीवी पर 16 अगस्त को रिलीज होगा। 12 अगस्त को सीरीज का टीजर रिलीज किया गया था। इसके टीजर को भी काफी पसंद किया गया था। इसके रिलीज को लेकर प्रशंसकों में उत्सुकता बनी हुई है।
सावन के सोमवार को भोले की भक्ति में डूबीं अक्षरा सिंह


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें