फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yash Raj Films: 'सतर्क रहें और दूसरों तक भी जानकारी दें', फर्जी कास्टिंग को लेकर यश राज फिल्म्स ने चेताया

Thu, 24 Apr 2025 08:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

YRF Issues Alert On Fake Casting: यश राज फिल्म्स ने फर्जी कास्टिंग को लेकर सूचना जारी की। कलाकारों को सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
Yash Raj Films Casting - फोटो : इंस्टाग्राम-@shanoosharmayrfcasting
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्मी दुनिया में पैर जमाने के लिए देश-दुनिया से मुंबई पहुंचे कलाकारों को संघर्ष से गुजरना पड़ता है। ऑडिशन के लिए दर-दर भटकने के बाद कोई किरदार उनके हाथ लगता है। ऑडिशन तक पहुंचना भी टेढ़ी खीर होती है और कई बार इस चक्कर में महत्वाकांक्षी कलाकार धोखा खा जाते हैं। बड़े-बड़े प्रोडक्शन हाउस के नाम पर उन्हें ठग लिया जाता है। यश राज फिल्म्स के नाम पर कोई ठगों के चक्कर में न आए इसे लेकर YRF की तरफ से एलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

स्टाफ की डिटेल नाम सहित देकर किया एलर्ट
देश की प्रतिष्ठित मीडिया और मनोरंजन कंपनी यश राज फिल्म्स के इंस्टाग्राम पेज से हाल ही में एक पोस्ट साझा किया गया है। इसमें बाकायदा पूरे स्टाफ की जानकारी नाम सहित दी गई है। इसके अलावा दफ्तर का पता और फोन नंबर भी साझा किए गए हैं। इसके साथ लिखा है कि लिस्ट में दिए गए नामों के अतिरिक्त अगर कोई और व्यक्ति हमारे नाम पर आपको बुलाता है तो झांसे में न आएं।

यह खबर भी पढ़ें:
Pahalgam Terror Attack: 'आखिर कब तक कश्मीर को सहना होगा'?, आतंकी हमले पर सोनाली बेंद्रे का दिल छूने वाला पोस्ट

'दूसरों तक पहुंचाएं यह मैसेज'
आगे लिखा है, 'ध्यान दें, अगर कोई और व्यक्ति हमारी ओर से आप तक पहुंचने की कोशिश करता है तो वह फर्जी है। कृपया आप इनसे सावधान रहें। जरूरत पड़ने पर हमें तुरंत मैसेज करें। हो सके तो इस जानकारी को दूसरें तक भी पहुंचाएं'।
 
विज्ञापन

एप भी किया जा चुका है लॉन्च
ऐसा पहली बार नहीं है कि यश राज फिल्म्स की तरफ से कास्टिंग को लेकर इस तरह का एलर्ट जारी किया गया है। पहले भी समय-समय पर सोशल मीडिया पर इस तरह नए कलाकारों को सचेत किया जाता रहा है। बीते वर्ष मार्च में यशराज फिल्म्स ने फर्जी कास्टिंग अकाउंट से निपटने के लिए एक एप भी लॉन्च किया। अभिनय की दुनिया में करियर बनाने की इच्छुक दुनियाभर की प्रतिभाएं 'YRF कास्टिंग एप' का इस्तेमाल कर कास्टिंग के बारे में जानकारी हासिल कर सकती हैं। वे इस एप के जरिए अपना ऑडिशन भी सबमिट कर सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:
Ramayana: साई पल्लवी नहीं, बल्कि ये अभिनेत्री बनने वाली थी 'रामायण' की सीता, इस वजह से बनते-बनते रह गई बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें