'दूसरों तक पहुंचाएं यह मैसेज'
आगे लिखा है, 'ध्यान दें, अगर कोई और व्यक्ति हमारी ओर से आप तक पहुंचने की कोशिश करता है तो वह फर्जी है। कृपया आप इनसे सावधान रहें। जरूरत पड़ने पर हमें तुरंत मैसेज करें। हो सके तो इस जानकारी को दूसरें तक भी पहुंचाएं'।
एप भी किया जा चुका है लॉन्च
ऐसा पहली बार नहीं है कि यश राज फिल्म्स की तरफ से कास्टिंग को लेकर इस तरह का एलर्ट जारी किया गया है। पहले भी समय-समय पर सोशल मीडिया पर इस तरह नए कलाकारों को सचेत किया जाता रहा है। बीते वर्ष मार्च में यशराज फिल्म्स ने फर्जी कास्टिंग अकाउंट से निपटने के लिए एक एप भी लॉन्च किया। अभिनय की दुनिया में करियर बनाने की इच्छुक दुनियाभर की प्रतिभाएं 'YRF कास्टिंग एप' का इस्तेमाल कर कास्टिंग के बारे में जानकारी हासिल कर सकती हैं। वे इस एप के जरिए अपना ऑडिशन भी सबमिट कर सकते हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Ramayana: साई पल्लवी नहीं, बल्कि ये अभिनेत्री बनने वाली थी 'रामायण' की सीता, इस वजह से बनते-बनते रह गई बात