फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WWE On OTT: अब ओटीटी पर भी देख सकेंगे ‘डब्ल्यूडब्ल्यूई’, जानिए कब और कहां होगी स्ट्रीम

Sat, 08 Mar 2025 12:03 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

WWE On OTT: ‘डब्ल्यूडब्ल्यूई’ के फैंस अब इसका आनंद ओटीटी पर भी उठा सकेंगे। यह 1 अप्रैल से प्रीमियर होना शुरू होगा। 
 
विज्ञापन
डब्ल्यूडब्ल्यूई - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘डब्ल्यूडब्ल्यूई’ के भारत सहित दुनिया में करोड़ों दीवाने हैं। अब भारतीय फैंस यह शो ओटीटी पर भी देख सकेंगे। ‘डब्ल्यूडब्ल्यूई’ के सभी साप्ताहिक फ्लैगशिप शो के साथ इसके प्रीमियम लाइव इवेंट का भी आनंद उठा सकेंगे। आइए जानते हैं विस्तार से…
विज्ञापन


क्या-क्या देख सकेंगे?
‘रॉ’, ‘एनएक्सटी’ और ‘स्मैकडाउन’  के साथ-साथ ‘डब्ल्यूडब्ल्यूई’ के प्रीमियम लाइव इवेंट जैसे ‘समरस्लैम’, ‘मनी इन द बैंक’, ‘रॉयल रंबल’ और आगामी ‘रेसलमेनिया’ को फैंस स्ट्रीम कर पाएंगे। फैंस इस बेहतरीन स्क्रिप्टेड कंटेंट का लाइव हिंदी कमेंट्री का भी आनंद ले सकेंगे।

यह खबर भी पढ़े: Sonakshi Sinha: 'जटाधारा' से साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहीं सोनाक्षी, महिला दिवस पर सामने आई पहली झलक
विज्ञापन


इस दिन से शुरू होगी स्ट्रीमिंग
‘डब्ल्यूडब्ल्यूई’ के चीफ कंटेंट ऑफिसर पॉल "ट्रिपल एच" लेवेस्क ने भारतीय प्रशंसकों का नेटफ्लिक्स की दुनिया खास अंदाज में स्वागत किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो संदेश साझा किया। साथ ही उन्होंने इसके स्ट्रीमिंग डेट की भी घोषणा की। यह शो 1 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर प्रसारित किया जाएगा।  


यह खबर भी पढ़े: Women's Day Special: 'पुष्पा 2' से लेकर 'लज्जा' तक इन फिल्मों में पुरुषों ने महिलाओं का किया सम्मान

‘डब्ल्यूडब्ल्यूई’ के बारे में
‘डब्ल्यूडब्ल्यूई’ एक रेसलिंग गेम हैं, जो दुनियाभर के दर्शकों का खेल के माध्यम से मनोरंजन करता है। विश्वभर में यह 20 से अधिक भाषाओं में देखा जाता है। अब यह ओटीटी पर भी मौजूद होगा।

यह खबर भी पढ़े: Javed Akhtar: रोजा न रखने पर मोहम्मद शमी के समर्थन में उतरे जावेद अख्तर, बोले- “मुझे आप पर गर्व है”
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें