फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abdu Rozik: दुनिया के सबसे छोटे सिंगर अब्दु रोजिक करेंगे निकाह! शारजाह की लड़की संग बनी बात

Thu, 09 May 2024 08:49 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दुनिया के सबसे छोटे सिंगर और ‘बिग बॉस 16’ के प्रतिभागी रह चुके अब्दु रोजिक शादी करने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह खबर आते ही उनके प्रशंसक खुशी से झूम उठे हैं। हालांकि, अभी इसे लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
अब्दु रोजिक - फोटो : इंस्टाग्राम @abdu_rozik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के सबसे छोटे सिंगर और ‘बिग बॉस 16’ फेम अब्दु रोजिक अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर 7 जुलाई को शादी करेंगे। दावा किया जा रहा है कि अब्दु किसी अमीराती लड़की से शादी करने जा रहे हैं, जो कि शारजाह की है। जब से सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें आई हैं अब्दु की चर्चा चारों तरफ हो रही है। 

 

कौन हैं अब्दु रोजिक?

अब्दु रोजिक भारत समेत विश्वभर में मशहूर हैं। वह दुनिया के सबसे छोटे सिंगर हैं। अब्दु ने भारत में भी अपना म्यूजिक एल्बम लॉन्च किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। वहीं, अब्दु रोजिक ‘बिग बॉस 16’ का हिस्सा बनें और दर्शकों ने भी उन्हें खूब पसंद किया।

विज्ञापन

BMCM की सारी उम्मीदें खत्म, 100 करोड़ तक पहुंचना भी मुश्किल 

 

प्रशंसक हुए खुश

अपनी मासूमियत और शरारती अंदाज के कारण अब्दु दर्शकों के साथ-साथ वो सलमान खान के भी चहेते बन गए थे। भारत में भी अब्दु के काफी प्रशंसक हैं। जब से उनकी शादी की खबर उनके प्रशंसकों को मिली है उनकी खुशी का ठीकाना नहीं है। वे अब्दु को बधाई दे रहे हैं।

 

अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने जा रहे अब्दु रोजिक!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब्दु रोजिक ने बताया है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने जा रहे हैं, जो की एक अमीराती लड़की है। हालांकि, अभी तक लड़की का नाम नहीं पता चल सका है, लेकिन कहा जा रहा है कि पिछले कुछ समय से वह उनके साथ रिलेशनशिप में हैं।

विज्ञापन

रेंग-रेंगकर 50 करोड़ तक पहुंची मैदान, जानें 29वें दिन की कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें