फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashmika Mandanna: चोटिल रश्मिका मंदाना की मदद किए बिना कार में बैठे विजय देवरकोंडा, वीडियो वायरल

Tue, 04 Feb 2025 07:01 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashmika Mandanna: घायल रश्मिका मंदाना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विजय देवरकोंडा उन्हें बिना संभाले सीधे कार के अंदर जाते हुए दिख रहे हैं। इस पर लोग विजय की आलोचना करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में रश्मिका मंदाना की वॉकर पर चलते हुए एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह चोटिल नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर पता चलता है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका कहीं से बाहर निकल रहे हैं, जिसमें विजय सीधा कार के अंदर चले जाते हैं और रश्मिका लंगड़ाते हुए अपने वॉकर पर आती हैं। लोगों ने कमेंट कर इसपर आलोचना की है। 

विज्ञापन


चोटिल रश्मिका दिखीं असहाय

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिश्तों के बारे में किसी से अब छुपा हुआ नहीं है। आए दिन ये दोनों कहीं ना कहीं साथ में स्पॉट किए जाते रहते हैं। अभी कुछ दिनों पहल जिम के दौरान रश्मिका मंदाना को पैर में चोट लग गई थी, जिस कारण वह वॉकर का सहारा ले रही हैं। एक वायरल वीडियो में विजय देवरकोंडा आते हुए दिखते हैं और सीथा कार के अंदर घुस जाते हैं, बल्कि पीछे आ रही रश्मिका वॉकर के सहारे उछलती आती दिखती हैं। इस पर लोगों ने विजय की आलोचना की।

यह खबर भी पढ़ें: Ayesha Kaduskar: महाकाल की नगरी में फिल्माई 'बड़ा नाम करेंगे' सीरीज, आयशा कडुस्कर बोलीं- लगा जैसे बचपन लौट आया
विज्ञापन


लोगों के आलोचनाओं वाले कमेंट्स वायरल

विजय देवरकोंडा के इस रवैये के कारण नेटिजंस इस पर अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर उसपर लिखता है, उसने मदद तक नहीं की और एक अन्य यूजर लिखता है, मदद तो कर देता।

यह खबर भी पढ़ें: The Fantastic Four Teaser: अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म का टीजर जारी, विज्ञान, रोमांच और रोमांस से है भरपूर

विजय और रश्मिका के रिश्तों पर कई सवाल

इन दोनों कलाकारों के रिश्तों के बारे में लोग आधिकारिक रूप से पुष्टि चाहते हैं, लेकिन अभी तक इसपर कोई भी जवाब नहीं मिला है। रश्मिका से एकबार किसी इवेंट में पूछा जाता है कि वह किस व्यक्ति से शादी करना चाहती हैं? क्या वह इसी इंडस्ट्री से हैं। इस  सवाल पर रश्मिका कहती हैं, इसका जवाब सब जानते हैं, किसी का नाम लिए बिना। इन दोनों के बीच के रिश्ते के बारे में चर्चा जनवरी 2023 से शुरू हुई थी, जब ये मालदीव में छुट्टियां मनाने गए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें