विज्ञान, रोमांच और रोमांस का तड़का
आज मंगलवार को जारी इस सुपरहीरो फिल्म का टीजर साइंस फिक्शन फिल्मों के शौकीनों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। मार्वल्स की इस फिल्म का निर्देशन मैट शाकमन ने किया है। इसे मार्वल्स ने प्रोड्यूस किया है। वहीं, वॉल्ट डिज्नी स्टूडियो मोशन पिक्चर्स ने डिस्ट्रीब्यूशन का जिम्मा लिया है। यह मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की 37वीं फिल्म है।
क्या है फिल्म की कहानी और कब होगी रिलीज?
यह फिल्म 1960 के दौर में सेट हैं। फिल्म की कहानी कहानी चार दोस्तों और अंतरिक्ष यात्रियों की है, जिन्हें एक यात्रा के दौरान हुए हादसे में सुपरपॉवर्स मिल जाती हैं। इसके बाद चारों अपनी शक्तियों की मदद से बुरी ताकतों से दुनिया की रक्षा करते हैं। फैंटास्टिक फोर सीरीज की फिल्मों की बात करें तो फैटास्टिक फोर (2005) और फैंटास्टिक फोर: राइज ऑफ द सिल्वर सर्फर (2007) सहित चार फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स फिल्म 25 जुलाई 2025 को अमेरिका में रिलीज होगी।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
टीजर पर यूजर्स की प्रतिक्रिया आ रही है। यूजर्स लिख रहे हैं, 'परफेक्ट'। एक यूजर ने लिखा, 'ऐसा लग रहा है जैसे कोई डॉक्यूमेंट्री हो, आंखों में आंसू आ गए'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इसे देखकर ऐसी खुशी महसूस हुई, जैसे बच्चों को होती है। मार्वल्स की फैमिली को देखने के लिए उत्साहित हूं'।
ये सितारे आएंगे नजर
पेड्रो पास्कल, वनेसा किर्बी, जोसेफ क्विन, एबन मॉस-बचराच जैसे सितारे इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म में एक्टर पेड्रो पास्कल वैज्ञानिक रीड रिचर्ड्स उर्फ मिस्टर फैंटास्टिक के किरदार में नजर आएंगे। एक्ट्रेस वनेसा किर्बी इसमें सू स्ट्रॉम उर्फ इनविजिबल वुमन के रोल में होंगी। जोसेफ क्विन इस फिल्म में जानी स्ट्रॉम उर्फ ह्यूमन टॉर्च का किरदार निभाएंगे। वहीं एक्टर एबन मॉस-बचराच इस कहानी में बेन ग्रिम उर्फ द थिंग के रोल में होंगे।