फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सन ऑफ सरदार 2' के प्रीमियर में क्यों आए थे रूमर्ड बॉयफ्रेंड धनुष? मृणाल ठाकुर ने खुद बताई वजह

Fri, 20 Feb 2026 06:49 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mrunal Thakur And Dhanush: अफवाहें हैं कि मृणाल ठाकुर, धनुष के साथ रिश्ते में हैं। ऐसे में मृणाल ठाकुर ने बताया है कि धनुष 'सन ऑफ सरदार 2' की स्क्रीनिंग में क्यों आए थे?
विज्ञापन
मृणाल ठाकुर, धनुष - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मृणाल ठाकुर इन दिनों धनुष के साथ कथित अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि धनुष उनकी फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' के प्रीमियर में क्यों शामिल हुए थे। फिल्म के प्रीमियर में शामिल होने के बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर अफवाहें फैली थीं। अफवाहें इतनी बढ़ गईं कि कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि यह जोड़ी वैलेंटाइन डे पर शादी कर सकती है।
विज्ञापन

इसलिए स्क्रीनिंग में शामिल हुए धनुष
धनुष के 'सन ऑफ सरदार 2' की स्क्रीनिंग में आने के बारे में मृणाल ने कहा, 'ऐसा हुआ कि जब वे 'तेरे इश्क में' की शूटिंग कर रहे थे, तो मैंने बस कहा, 'सर, क्या आप सन ऑफ सरदार 2 की स्क्रीनिंग पर आ सकते हैं?' मुझे नहीं पता था कि वह आएंगे। वह बस आ गए। मैं बहुत खुश हुई। मैं सच में एक दिन उनके साथ काम करना चाहती हूं।'

धनुष-मृणाल - फोटो : एक्स
कब से फैलीं अफवाहें?
अगस्त 2025 में धनुष के 'सन ऑफ सरदार 2' के प्रीमियर में शामिल होने बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें लगने लगीं। मृणाल ने धनुष का गर्मजोशी से स्वागत किया था। दोनों की बातचीत का एक वीडियो भी वायरल हुआ था।
इस अफवाह को तब और बल मिला जब मृणाल, धनुष की 'फिल्म तेरे इश्क में' की रैप पार्टी में शामिल हुईं। 
हालांकि, मृणाल ठाकुर धनुष के साथ अपने रिश्ते को नकारती रही हैं।

'टॉक्सिक' के टीजर पर फैंस ने लुटाया प्यार, सात घंटे में मिले 9 मिलियन से ज्यादा व्यूज; इस भाषा ने मारी बाजी

विज्ञापन

पत्नी से अलग हुए धनुष
धनुष की पहले ऐश्वर्या रजनीकांत से शादी हुई थी। इस कपल ने 18 साल की शादी के बाद 2022 में अलग होने का एलान किया। उनके दो बेटे हैं, लिंगा और यात्रा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें