यूजर्स ने की फिल्म की तारीफ
कई एक्स यूजर्स ने फिल्म 'अस्सी' की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है 'यह फिल्म चीखती नहीं, घूरती है।' एक और यूजर ने फिल्म देखकर हैरानी जताई है। उन्होंने लिखा है 'यह फिल्म उम्मीद से कहीं ज्यादा निकली। मैंने नहीं सोचा था कि यह फिल्म इतनी असली होगी। कांप जाओगे।'
कहानी को लेकर क्या बोले यूजर्स?
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म 'अस्सी' की कहानी की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है 'अस्सी की कहानी आपको अंदर से झकझोर देगी। यह कहानी आपको सोचने पर मजबूर कर देगी।' एक और यूजर ने फिल्म की कहानी के बारे में लिखा है 'यह सिर्फ एक केस की कहानी नहीं है बल्कि यह सिस्टम और सोच दोनों पर एक कमेंट है।'
फिल्म की अवधि पर क्या बोले यूजर
एक और यूजर है जिसे यह फिल्म पसंद नहीं आई है। उनके हिसाब से फिल्म बहुत लंबी हो गई है। उन्होंने लिखा है 'जब शॉर्ट फिल्म को थिएटर की लंबाई वाली फिल्म में फिट करने के लिए खींचा जाता है... । मैसेज तो अच्छा होता है लेकिन काम बहुत खराब होता है।'
फिल्म के बारे में
अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म 'अस्सी' कानूनी लड़ाई के जरिए मुश्किल सामाजिक मुद्दों को दिखाती है। तापसी पन्नू के अलावा इसमें मोहम्मद जीशान अय्यूब, नसीरुद्दीन शाह, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, कनी कुश्रुती और रेवती जैसे दमदार कलाकार हैं। फिल्म नैतिकता, जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियों के लिए किस तरह का समाज बन रहा है, जैसे गहरे सवाल पूछती है।