फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: सोशल मीडिया क्यों डिलीट करना चाहती हैं आलिया भट्ट? साझा की दिल की बात

Sat, 31 Jan 2026 10:48 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Alia Bhatt On Social Media: आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया को लेकर एक बात कही है। उन्होंने 2022 में रणबीर कपूर से शादी की। इसी साल उन्होंने बच्ची राहा को जन्म दिया था।
विज्ञापन
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे कामयाब अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनके मुताबिक 2022 में मां बनने के बाद उनके अंदर कई बदलाव आए हैं। हाल ही में उन्होंने एक बातचीत में बताया कि वह अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट करना चाहती हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्यों कहा है?
विज्ञापन

सोशल मीडिया क्यों डिलीट करना चाहती हैं आलिया?
एस्क्वायर इंडिया से बातचीत में आलिया भट्ट ने बताया कि कई बार लगता है कि सोशल मीडिया से दूरी बना ली जाए और सिर्फ अपने काम पर ध्यान दिया जाए। एक अभिनेत्री होने के नाते अभिनय ही असली पहचान है। लगातार ऑनलाइन मौजूद रहने का दबाव कई बार थका देता है। आलिया के मुताबिक कुछ दिन ऐसे होते हैं जब मन करता है कि सारे सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिए जाएं। एक एक्ट्रेस के तौर पर जिया जाए।

'कॉकटेल 2' के निर्देशक ने फिल्म को लेकर दी बड़ी अपडेट, शाहिद-रश्मिका ने मनाया जश्न

मां बनने के बाद हुए बदलाव
आलिया ने आगे कहा 'जब अपनी निजी जिंदगी को सबके सामने लाने की बात आती है, तो थोड़ा मुश्किल लगता है। मेरी फोटो एल्बम राहा से भरी हुई है। मुझे अपनी तस्वीरें लेने के लिए सच में बहुत मेहनत करनी पड़ती है।' आलिया भट्ट ने यह भी बताया कि मां बनने के बाद उनमें कई बदलाव हुए हैं।

परिवार के साथ आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया भट्ट का परिवार
आपको बता दें कि आलिया भट्ट ने कई वर्षों तक रणबीर कपूर को डेट करने के बाद अप्रैल 2022 में शादी की। उनकी पहली बच्ची राहा का जन्म नवंबर 2022 में हुआ। 
विज्ञापन

आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट
आलिया भट्ट जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल अहम भूमिकाओं में होंगे। इसके अलावा वो यशराज फिल्म्स की 'अल्फा' का भी हिस्सा हैं, जिसमें शरवरी वाघ और बॉबी देओल भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें