हालांकि, इसी बीच सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री सोमी अली अपनी लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। सोमी ने लॉरेंस बिश्नोई को जूम कॉल का ऑफर दिया है। आइए जानते हैं कि कौन हैं सोमी अली?
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को खुली धमकी दी है। साथ ही उसने एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी भी ली है। इन सबको देखते हुए सुपरस्टार के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि, इसी बीच सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री सोमी अली अपनी लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। सोमी ने लॉरेंस बिश्नोई को जूम कॉल का ऑफर दिया है। आइए जानते हैं कि कौन हैं सोमी अली?
विज्ञापन
16 साल की उम्र में करियर बनाने के लिए भारत आईं सोमी
सोमी का जन्म कराची, पाकिस्तान में हुआ था। बाद में, वह 12 साल की उम्र में अपनी मां, तहमीना और भाई के साथ अमेरिका चली गईं, ताकि घरेलू हिंसा से दूर एक स्वस्थ जीवन जी सके। सोमी 16 साल की उम्र में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्री के तौर पर अपना करियर बनाने के लिए भारत आ गईं। उस समय वह सलमान खान से शादी करना चाहती थीं। वह 1991 से 1998 के बीच दस हिंदी फिल्मों में नजर आईं।
सलमान खान का करती हैं बचाव
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोमी ने 1991 से 1999 तक सलमान के साथ डेटिंग की और बाद में उन पर अपने रिश्ते के दौरान मौखिक और शारीरिक रूप से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया, जिसके कारण उन्होंने नो मोर टियर्स नामक संगठन की स्थापना की थी। सलमान को लेकर जब भी कोई विवाद सामने आता है तो सोमी हमेशा भाईजान का बचाव करती नजर आती हैं।
विज्ञापन
इस बयान को लेकर बटोर रही हैं सुर्खियां
सोमी ने सलमान को 'भाई' कहकर संबोधित करते हुए राजस्थान में उनके मंदिर में पूजा करने की इच्छा जताई। फ्री प्रेस जर्नल से खास बातचीत में सोमी ने कहा कि वह चाहती हैं कि उनके पूर्व प्रेमी सलमान बिश्नोई समुदाय से माफी मांगें। जब उनसे पूछा गया कि उन्हें लॉरेंस बिश्नोई का फोन नंबर क्यों चाहिए, तो उन्होंने कहा कि उनका ध्यान गैंगस्टर के रूप में उनकी प्रतिष्ठा पर नहीं, बल्कि शांति और क्षमा के आधार पर बातचीत शुरू करने पर था।