फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mawra Hocane: 'मैं तो सच में अमीर हो गई', 'सनम तेरी कसम' की सरू ने निकाह के बाद पति के लिए लिखा लव नोट

Sun, 09 Feb 2025 01:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mawra Hocane: पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा हुसैन ने जिंदगी का नया अध्याय शुरू किया है। हाल ही में अभिनेत्री की शादी हुई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ झलकियां साझा करते हुए पति के लिए खूबसूरत नोट लिखा है।
विज्ञापन
1 of 5
मावरा -अमीर गिलानी - फोटो : इंस्टाग्राम
पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा हुसैन के लिए दोहरी खुशी का मौका है। एक तो निजी जिंदगी में उनकी जिंदगी में खुशियों ने दस्तक दी है। अभिनेत्री का हाल ही में निकाह हुआ है। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो उनकी साल 2016 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म 'सनम तेरी कसम' को री-रिलीज किया गया है और यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन

2 of 5
मावरा-अमीर गिलानी - फोटो : इंस्टाग्राम
लिखा- 'साजन जी घर आए'
अभिनेत्री मावरा हुसैन ने 05 फरवरी को अमीर गिलानी के साथ निकाह किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर फैंस को इसकी जानकारी दी। हाल ही में उन्होंने शादी की कुछ खूबसूरत पोस्ट शेयर करते हुए प्यारा सा नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'मैं तो सच में अमीर हो गई'। आगे लिखा है, 'जादुई लड़का.. आप मेरी सभी दुआओं का जवाब हैं... मैंने जीवन में कुछ बहुत अच्छा किया होगा जो अल्लाह ने तुम्हें मेरे लिए भेजा। किशोर उम्र में देखे गए मेरे सारे सपने पूरे हो रहे हैं। साजन जी घर आए'।
 
विज्ञापन

3 of 5
मावरा-अमीर गिलानी - फोटो : इंस्टाग्राम
कौन हैं अमीर गिलानी?
मावरा जहां फिल्मी दुनिया का चर्चित चेहरा हैं, वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके हमसफर अमीर भी अभिनेता हैं। 28 वर्षीय अमीर गिलानी पाकिस्तानी एक्टर हैं और वे सीरियल सबात में हसन फरीद के किरदार के लिए लोकप्रिय हैं। इस सीरियल में अमीर गिलानी ने मावरा के साथ भी काम किया था। इसके बाद दोनों एक्टर्स को नीम में भी साथ काम करने का मौका मिला। अमीर गिलानी ने 'लोग क्या कहेंगे' और 'वेरी फिल्मी' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
 

'सनम तेरी कसम' की सफलता पर भावुक मावरा
मावरा ने कई पाकिस्तानी सीरियल्स में काम किया है। 'सनम तेरी कसम' उनकी पहली फिल्म है। हालांकि, जब यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई तो फ्लॉप रही थी। लेकिन, री-रिलीज में यह कमाल का प्रदर्शन कर रही है। इस पर मावरा ने खुशी जताई है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी साझा कर लिखा है, 'ओह माय गॉड! इस खुशी ने मुझे भावुक कर दिया है'। इसके अलावा उन्होंने इस फिल्म से अपनी एक झलक शेयर करते हुए लिखा है, 'ये मेर पति का फेवरेट लुक है'।



विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर बरस रहे नोट
फिल्म 'सनम तेरी कसम' को 07 फरवरी को री-रिलीज किया गया। इसी दिन दो नई बॉलीवुड फिल्मों की रिलीज के बावजूद दर्शकों का प्यार इस फिल्म पर बरसा है। इसने पहले दिन करीब चार करोड़ रुपये कमाए और दूसरे दिन पांच करोड़ रुपये। इसका दो दिनों का टोटल कलेक्शन 9.50 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, जब यह 2016 में रिलीज हुई थी तो इसका लाइफटाइम कलेक्शन ही सिर्फ 9.10 करोड़ रुपये था। बता दें कि मेकर्स इस फिल्म के सीक्वल का एलान कर चुके हैं। 

Sanam Teri Kasam Re-Release Box Office: नौ साल बाद बरसा प्यार, दो दिनों में तोड़ दिया अपना ही पुराना रिकॉर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें