सैफ अली खान-अमृता सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
इस तरह हुई सैफ से मुलाकात
अमृता सिंह 80 के दशक में फिल्म निर्माताओं की पसंदीदा हीरोइनों में से एक बन चुकी थीं। इस दशक में कई फिल्मों में अमृता ने अपने अभिनय का दम दिखाया। बॉलीवुड को इन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दीं, जिनमें 'मर्द', 'खुदगर्ज' और 'साहेब' जैसी फिल्में शामिल हैं। 90 के दशक में जब अमृता सिंह अपने करियर में सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही थीं, तभी उनकी मुलाकात बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान से हुई। उस दौरान सैफ अली खान एक स्ट्रगलिंग एक्टर थे और अमृता उस दौर की मशहूर अदाकार बन चुकी थीं। दोनों की मुलाकात साल 1992 में राहुल रवैल की फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी।