फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर क्यों छाईं काइली जेनर?: रियलिटी शो से शुरू हुआ करियर, 29 साल की उम्र में आज अरबों की मालकिन

Tue, 20 Oct 2026 12:11 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Who is Kylie Jenner: काइली जेनर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं। आइए जानते हैं कि आखिर इसके पीछे वजह क्या है। 
विज्ञापन
काइली जेनर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी रियलिटी टीवी स्टार और मॉडल काइली जेनर एक बार फिर दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गई हैं। 18 अक्टूबर, 2026 को लॉस एंजिलिस में आयोजित एक फैशन शो में उन्होंने 50 मिलियन डॉलर यानी करीब 440 करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाली फैंटेसी ब्रेसियर पहनकर रैंप वॉक किया। 29 साल की काइली की इस खास उपस्थिति ने फैशन जगत और सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं।
विज्ञापन
Trending Videos

काइली जेनर - फोटो : सोशल मीडिया
काइली के लुक में क्या था खास?
इस खास फैंटेसी ब्रेसियर की कीमत लगभग 50 मिलियन डॉलर बताई गई है। इसे लग्जरी ज्वेलरी ब्रांड जैकब एंड कंपनी ने तैयार किया गया है। इसमें 4,410 प्राकृतिक हीरे जड़े हैं, जबकि बीच में 75.54 कैरेट का चमकीला पीला हीरा लगाया गया। इसे तैयार करने में 15 कारीगरों ने 1,000 घंटे से अधिक समय लगाया। इसकी खासियत यह भी है कि इसे पारंपरिक कपड़े के बजाय सोने और हीरों की मदद से ही तैयार किया गया है। वहीं, इसका वजन लगभग 1.8 किलो है।

काइली जेनर - फोटो : सोशल मीडिया
काइली को ही क्यों मिला यह खास मौका?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, काइली की लोकप्रियता सिर्फ फैशन या टेलीविजन तक सीमित नहीं है। वह पॉप कल्चर और सोशल मीडिया की प्रभावशाली हस्तियों में शामिल हैं। ब्रांड का मानना है कि काइली की मौजूदगी फैशन शो को एक बड़े मनोरंजन आयोजन के रूप में पेश करने में मदद करती है।

काइली जेनर - फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं काइली जेनर?
काइली जेनर का जन्म 10 अगस्त, 1997 को कैलिफोर्निया में हुआ था। वह मशहूर कार्दशियन-जेनर परिवार का हिस्सा हैं। उन्हें शुरुआती पहचान परिवार के रियलिटी शो 'कीपिंग अप विद द कार्दशियंस' से मिली। इस शो ने उन्हें कम उम्र में ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना दिया।

समय के साथ काइली ने अपनी पहचान को सिर्फ रियलिटी टीवी तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मजबूत मौजूदगी बनाई और फैशन, मेकअप तथा लाइफस्टाइल से जुड़ी दुनिया में अपनी अलग जगह बनाई।

काइली जेनर - फोटो : सोशल मीडिया
कॉस्मेटिक्स बिजनेस ने बदली किस्मत
काइली के करियर का सबसे अहम पड़ाव उनका कॉस्मेटिक्स कारोबार रहा। साल 2015 में उन्होंने काइली लिप किट्स के नाम से अपना ब्यूटी प्रोडक्ट कारोबार शुरू किया, जो बाद में काइली कॉस्मेटिक्स के रूप में विकसित हुआ। उनके ब्रांड को सोशल मीडिया पर पहले से मौजूद लोकप्रियता का बड़ा फायदा मिला।

उनके मेकअप प्रोडक्ट्स की मांग और ब्रांड की व्यावसायिक सफलता ने उन्हें कम उम्र में ही एक सफल उद्यमी के रूप में स्थापित किया। बाद में उन्होंने अपने कारोबार का विस्तार करते हुए स्किनकेयर और अन्य ब्यूटी प्रोडक्ट पर भी ध्यान दिया।

काइली - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर इतनी लोकप्रिय क्यों हैं काइली?
काइली जेनर की लोकप्रियता के पीछे उनकी सोशल मीडिया रणनीति की अहम भूमिका है। इंस्टाग्राम पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं। वह अपने फैशन लुक, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, पारिवारिक पलों और निजी जीवन की झलकियां साझा करती रहती हैं। इससे उनके प्रशंसकों के साथ उनका सीधा जुड़ाव बना रहता है।

उनकी एक पोस्ट, नया फैशन लुक या किसी बड़े आयोजन में मौजूदगी तेजी से चर्चा में आ जाती है। यही वजह है कि काइली सिर्फ एक सेलिब्रिटी नहीं, बल्कि एक प्रभावशाली डिजिटल ब्रांड के रूप में भी पहचानी जाती हैं।
विज्ञापन

काइली जेनर - फोटो : सोशल मीडिया
29 साल की उम्र में अरबों की मालकिन
काइली जेनर ने रियलिटी शो से मिली पहचान को कारोबार में बदलकर अपनी आर्थिक सफलता की कहानी लिखी है। उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा ब्यूटी ब्रांड, कारोबारी निवेश, विज्ञापन और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़ा है। काइली की अनुमानित संपत्ति करीब 670 मिलियन अमेरिकी डॉलर से 700 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 5,695 करोड़ रुपये से लेकर 5,950 करोड़ तक बताई जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें