फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khesari Lal Yadav: कभी लिट्टी-चोखा बेचा, आज 32 करोड़ की संपत्ति के मालिक; जानिए कौन हैं खेसारी लाल यादव?

Fri, 14 Nov 2025 12:21 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Election Result 2025: भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव आरजेडी की तरफ से छपरा सीट से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। आज शुक्रवार को चुनाव के परिणाम आ रहे हैं। पढ़िए खेसारी लाल यादव के बारे में। 

विज्ञापन
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी सिनेमाई दुनिया के जाने-माने अभिनेता खेसारी लाल यादव बिहार की राजनीति की वजह से चर्चा में हैं। अभिनेता छपरा सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। आज शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आ रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या होता है। अभिनेता ने एक साधारण परिवार से निकलकर सुपरस्टार बनने तक का सफर तय किया है, जो लोगों के लिए काफी प्रेरणादायी है। इस लेख में जानेंगे अभिनेता के करियर और संघर्ष के बारे में। 

विज्ञापन


शुरुआती दिनों में किया संघर्ष
खेसारी लाल यादव का जन्म 15 मार्च 1986 को बिहार के छपरा जिला में हुआ था। उनका नाम पहले शत्रुघ्न कुमार यादव था, बाद में वो सिनेमाई दुनिया में खेसारी लाल यादव नाम से दर्शकों के बीच चर्चित हुए। अभिनेता शुरुआत से ही गायन और नृत्य में माहिर थे। उनका गायक बनने का सपना था, लेकिन गरीबी में पले-बढ़े खेसारी के लिए यह आसान नहीं था। इस ख्वाब को पूरा करने के लिए उन्होंने लिट्टी-चोखा तक बेचा। लंबे संघर्ष के बाद उन्होंने भोजपुरी एल्बम गाना शुरु किया। खेसारी ने सैकड़ों भोजपुरी हिट गीत गाए, जिनमें 'पियवा गए रे हमर सऊदी रे भौजी', 'सैयां अरब गइले न' और 'सैयां आइबा की न आइबा' जैसे गाने उनके प्रसिद्ध एल्बम गीतों में से एक हैं।

विज्ञापन

खेसारी लाल यादव - फोटो : यूट्यूब
फिल्मों में रखा कदम
भोजपुरी इंड्स्ट्री में गायक के रूप में पहचान बनाने वाले खेसारी लाल यादव ने अभिनय की दुनिया में कदम रखने का मन बनाया। उनकी पहली बड़ी फिल्म 'साजन चले ससुराल' थी, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। इस फिल्म ने खेसारी को भोजपुरी सिनेमा का ‘नया हीरो’ बना दिया। इसके बाद खेसारी लाल यादव ने 'नागिन', 'सपूत', 'बेताब', 'प्रतिज्ञा 2' जैसी फिल्मों में काम किया, जिन्होंने उन्हें दिग्गज अभिनेताओं में शामिल कर दिया।

यह खबर भी पढ़ें: Bihar Election Result 2025: खेसारी-मैथिली से लेकर ज्योति सिंह और रितेश पांडे तक, जानें कौन आगे कौन पीछे?

बॉलीवुड में भी किया कमाल
भोजपुरी की दुनिया में कमाल करने के अलावा खेसारी लाल यादव ने बॉलीवुड में भी अपनी खास जगह बनाई है। अभिनेता-गायक ने साल 2014 में फिल्म 'कोयलांचल' के गाने 'AK-47' से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके अलावा उन्होंने साल 2016 में फिल्म 'ग्लोबल बाबा' के लिए अपना दूसरा बॉलीवुड गाना 'होली में उड़े गुलाल' गाया था। इस गाने को दर्शकों ने काफी पंसद किया था। 

32 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं खेसारी
कभी एक-एक पैसों के लिए लिट्टी-चोखा बेचने वाले खेसारी लाल यादव आज 32 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। अभिनेता ने संपत्ति की जानकारी अपने चुनावी हलफनामे में बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें