फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election Result 2025: मैथिली ठाकुर और पवन सिंह की पत्नी का पोस्ट वायरल, मिल रहा जनता का सपोर्ट

Fri, 14 Nov 2025 12:13 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Election Result 2025: गायिका मैथिली ठाकुर और भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की पत्नी ज्याेति भी बिहार चुनाव के परिणाम की प्रतीक्षा में हैं। दोनों ने अलग-अलग पार्टियों से चुनाव लड़ा है। चुनाव परिणाम से पहले इन दोनों की सोशल मीडिया पोस्ट वायरल है। यूजर्स भी रिएक्शन, सपोर्ट दे रहे हैं। 
 
विज्ञापन
मैथिली ठाकुर, ज्योति सिंह - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार चुनाव में कई सेलेब्स और उनके परिवार से जुड़े लोग भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव परिणाम आते हैं, इनकी किस्मत का फैसला हो जाएगा। लोक गायिका मैथिली ठाकुर और भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति भी चुनाव में खड़ी हुईं। परिणाम से पहले इनकी सोशल मीडिया पोस्ट वायरल है, जिनमें लोगों का समर्थन मिल रहा है। 

विज्ञापन


ज्योति पहुंचीं मंदिर, यूजर्स ने दिए रिएक्शन 
पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा है। ज्योति सिंह ने काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल था। जमकर चुनाव प्रचार भी किया। चुनाव परिणाम से पहले वह मंदिर पहुंची हैं। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वह जीत की कामना कर रही हैं। यूजर्स ने भी उनके कमेंट सेक्शन में सपोर्ट देते हुए ‘विधायक जी’ लिखा है। कई लोगों ने लिखा, ‘आप जीत जाएंगी दीदी।’ ऐसे ही कई समर्थन देने वाली बातें यूजर्स ने ज्योति सिंह के लिए लिखती हैं। 
 


 

विज्ञापन


मैथिली को भी कहा- विजयी भव:
लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने भाजपा की तरफ से बिहार की अलीनगर सीट पर चुनाव लड़ा। मैथिली ने भी एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह भगवान राम के लिए एक भक्ति गीत गा रही हैं। इस वीडियो पर भी लोगों ने उन्हें सपोर्ट दिया है। चुनावाें में उनके जीतने की कामना की है। 
 
  

 

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: Bihar Election Result 2025: खेसारी-मैथिली से लेकर ज्योति सिंह और रितेश पांडे तक, जानें कौन आगे कौन पीछे? 

खेसारी लाल यादव ने भी विंध्याचल माता के दर्शन किए
खेसारी भी राजेडी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। छपरा सीट पर वह अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव परिणाम आने से पहले उन्होंने भी विंध्याचल माता के मंदिर में जाकर दर्शन किए। यूजर्स ने भी अपने पसंदीदा कलाकार की जीत की प्रार्थना की। कमेंट सेक्शन में खेसारी का मनोबल बढ़ाया। 




चुनाव परिणाम में क्या है दोनों की स्थिति? 
खबर लिखे जाने तक मैथिली ठाकुर अलीनगर सीट पर आगे चल रही हैं। वहीं पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के लिए अच्छी खबर नहीं है, वह काराकाट सीट से अपने प्रतिद्वंदी से काफी पीछे चल रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें