टीवी सीरियल ‘बालिका वधू’ की आनंदी के किरदार से घर-घर में मशहूर हुईं अभिनेत्री अविका गौर अब अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। अविका ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से सगाई कर ली है। दोनों ने एक प्राइवेट फंशन में इंगेजमेंट की है। जबसे अविका के इंगेजमेंट की खबर सामने आई है, तबसे हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर मिलिंद चंदवानी हैं कौन और वो क्या करते हैं। जानते हैं अविका के मंगेतर मिलिंद चंदवानी के बारे में।
सोशल एक्टिविस्ट और इंट्राप्रेन्योर हैं मिलिंद
अविका गौर के मंगेतर मिलिंद चंदवानी एक इंट्राप्रेन्योर और सोशल एक्टिविस्ट हैं। मिलिंद आईटी सेक्टर से आते हैं। वो ‘कैंप डायरीज’ नाम के एक एनजीओ के संस्थापक भी हैं। ये एनजीओ अंडर प्रीविलेज बच्चों की देखभाल करता है। मिलिंद ने आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए किया हुआ है।
एमटीवी रोडीज रियल हीरोज में ले चुके हैं हिस्सा
मिलिंद ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में आईटी सेक्टर में इंफोसिस में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर भी काम किया था। मिलिंद चंदवानी को पॉपुलर्टी मिली एमटीवी रोडीज से। मिलिंद साल 2019 में ‘एमटीवी रोडीज रियल हीरोज’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। इसके अलावा वो एक स्कूल में असिस्टेंट प्रिंसिपल के तौर पर भी काम कर चुके हैं।
यह खबर भी पढ़ेंः Avika Gor: 'बालिका वधू की आनंदी ने की सगाई, बॉयफ्रेंड संग अविका ने शेयर की फोटो; लिखा- 'उसने पूछा और मैंने..'