ईशान किशन और अदिति हुंडिया
- फोटो : एक्स
दोनों ने साथ किया सेलिब्रेट
मैच के बाद जब सारे प्लेयर्स अपने करीबियों के साथ जश्न मनाते दिखे, तो वहीं ईशान किशन ने भी अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के साथ इस जीत को सेलिब्रेट किया। मैच के साथ इनके फोटो-वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। लेकिन कौन हैं अदिति हुंडिया? आइए जानते हैें।
ईशान किशन और अदिति हुंडिया
- फोटो : एक्स
कौन हैं अदिति हुंडिया?
अदिति हुंडिया जयपुर की एक मॉडल हैं और मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। उनका जन्म जयपुर में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई इंटरनेशनल स्कूल ऑफ जयपुर से पूरी की। इसके बाद उन्होंने जयपुर के सेंट जेवियर्स कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई की।
2017 में फेमिना मिस इंडिया पेजेन्ट की फाइनलिस्ट बनकर उन्होंने देशभर में काफी सुर्खियां बटोरी थी। मिस दिवा 2018 में अवॉर्ड जीतने के बाद वह लगातार सुर्खियों में बनी रहीं। इसके अलावा, उन्होंने अपना खुद का देसी फैशन ब्रांड ‘लेबल अदिति हुंडिया’ (Label Aditi Hundia) भी शुरू किया, जो उनके एंटरप्रेन्योर बनने की दिशा में एक बड़ा कदम था।
इंस्टाग्राम पर हैं लाखों में फॉलोअर्स
अदिति ने कई बड़े ब्रांड्स के साथ मिलकर डिजिटल कंटेंट तैयार किया है और एंडोर्समेंट पार्टनरशिप्स के जरिए कई फैशन कैंपेन का हिस्सा रही हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2.7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
वहीं, वे पिछले कुछ वर्षों में कई बार आईपीएल मैचों के दौरान स्टेडियम में नजर आ चुकी हैं। हर बार उनकी मौजूदगी नई चर्चाओं को जन्म देती है और सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदिति हुंडिया की अनुमानित नेट वर्थ करीब 16 से 25 करोड़ रुपये के बीच है।