फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRK: जब दिलवाले देखने के बाद काजोल से परेशान हुए थे शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम, कहा था 'पापा टूट गए'

Sun, 15 Sep 2024 10:33 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

2015 में दिलवाले के ट्रेलर लॉन्च के दौरान शाहरुख खान ने खुलासा किया था कि फिल्म में उन्हें घायल देखकर उनका छोटा बेटा अबराम परेशान हो गया था। जानें क्यों।
विज्ञापन
शाहरुख खान-अबराम खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह ही नहीं बल्कि वह अपने बच्चों के लिए भी किंग हैं। शाहरुख अपने तीनों बच्चों के साथ अच्छा तालमेल रखते हैं। एसआरके की बेटी सुहाना खान, उनका बड़ा बेटा आर्यन खान और सबसे छोटे बेटे अबराम खान तीनों ही शाहरुख के बेहद करीब हैं। शाहरुख अक्सर अपने बच्चों के प्रति सार्वजनिक रूप से प्यार जताते रहे हैं, चाहे वह इंटरव्यू, प्रमोशनल इवेंट हो या फिर सोशल मीडिया के जरिए हो। जहां एक ओर शाहरुख अपने बड़े बेटे आर्यन को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानते हैं। वहीं उनका सबसे छोटा बेटा अबराम उन्हें फिल्मों में स्टंट के दौरान देखकर परेशान हो जाता है। 
विज्ञापन


फिल्म दिलवाले के दौरान का किस्सा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुपरस्टार किंग खान ने एक बार इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह अक्सर अपनी बेटी सुहाना और नन्हें अबराम के साथ समय बिताते हैं। 11 साल के अबराम की बात करें तो वह अक्सर अपने पिता शाहरुख की फिल्में देखते हैं। 2015 में शाहरुख ने एक बार खुलासा किया था कि उनकी फिल्म दिलवाले देखने के बाद अबराम, एक सीन के दौरान उनके साथ काजोल को देखकर बहुत परेशान हो गए थे। दिलवाले के ट्रेलर लॉन्च के दौरान शाहरुख खान ने एक किस्सा याद किया जब उनके छोटे बेटे अबराम ने हैदराबाद में रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म दिलवाले देखी थी। रोहित की फिल्मों के लिए स्टंट करना काफी मुश्किल होता है। एक पुराने इंटरव्यू में शाहरुख ने कहा था, "शाहरुख का फिल्म दिलवाले में एक सीन था, जिसे देखकर अबराम को लगा की उनके पापा को चोट लगी है और उन्होंने  कहा 'पापा टूट गए'। वह उससे बहुत परेशान था (अबराम का मानना था कि काजोल की वजह से उसके पिता घायल हुए थे क्योंकि वह भी उस सीन का हिस्सा थी..."

कई सालों बाद दिलवाले में दिखी थी काजोल-शाहरुख की जोड़ी
दिलवाले में शाहरुख और काजोल के अलावा वरुण धवन और कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। 2015 में आई इस फिल्म में शाहरुख, वरुण, काजोल, कृति के अलावा जॉनी लीवर, बोमन ईरानी, संजय मिश्रा और बाकी कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। बता दें शाहरुख और काजोल की जोड़ी को हर कोई पसंद करता है। दोनों ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जिनमें कुछ कुछ होता है, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कभी खुशी कभी गम, माई नेम इज खान और करण अर्जुन जैसी फिल्में शामिल हैं। 
विज्ञापन


काम की बात करें तो शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ फिल्म किंग में नजर आएंगे। सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित इस फुल एक्शन ड्रामा फिल्म में अभिषेक बच्चन और अभय वर्मा भी नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन

Neetu Kapoor: नीतू कपूर ने साझा किया रिद्धिमा के जन्मदिन का शानदार वीडियो, बोलीं- 'तुम मेरी सबकुछ हो'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें