फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saif Ali Khan: जब सैफ अली खान ने की थी फिल्म पुरस्कारों की आलोचना, बोले- 'दुनिया का सबसे बड़ा मजाक'

Fri, 16 Aug 2024 12:07 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पटोदी खानदान के 10वें नवाब और बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान जल्द ही इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'देवरा पार्ट 1' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सैफ के अलावा जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर नजर आएंगी। इसी बीच सैफ का एक इंटरव्यू फिर से चर्चा में आ गया है, जिसमें उन्होंने फिल्म अवार्ड्स का मजाक उड़ाया था।
 
विज्ञापन
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान जल्द ही 'देवरा भाग 1' में खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे। हालांकि, सैफ पहले भी कई साउथ की फिल्मों में नजर आ चुके हैं, लेकिन 'देवरा' की बात कुछ अलग है क्योंकि इस फिल्म को लेकर प्रशंसकों के बीच ज्यादा उत्साह देखने को मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक पुराने इंटरव्यू के दौरान सैफ ने पुरस्कार समारोह की आलोचना की थी, क्योंकि उनको लगता है कि वे घर बैठे दर्शकों को मूर्ख बनाते हैं।
विज्ञापन


सैफ ने फिल्म पुरस्कारों की थी आलोचना
अभिनेता का एक फिर से सामने आया वीडियो में सैफ ने कहा था, "मुझे नहीं पता कि मैंने हमेशा ऐसा क्यों किया है। ईमानदारी से, अगर आप मुझसे पूछें और अगर हम इस पर एक नैतिक रुख अपनाते हैं, तो पुरस्कार समारोह जैसी कोई चीज नहीं है।" आगे सैफ ने अवॉर्ड पुरस्कारों को 'दुनिया का सबसे बड़ा मजाक बताया था क्योंकि उन्हें लगता है कि हर चैनल का अपना अवॉर्ड शो होता है। सैफ ने आगे कहा था, "वे फिल्म में नए लोगों को आने के लिए पुरस्कार देते हैं और फिर वे 'सबसे खूबसूरत मुस्कान' और 'सबसे ग्लैमरस दिवा' जैसी श्रेणियों के अवॉर्ड देते हैं। हम बेवकूफ हैं। मुझे वास्तव में यह बात परेशान करती है कि यह सब सिर्फ झूठ है।"

काम की बात करें तो सैफ अली खान जल्द ही फिल्म 'देवरा भाग 1' में नजर आएंगे। जूनियर एनटीआर के अलावा इस फिल्म में श्रुति मराठे, प्रकाश राज, श्रीकांत, सैफ अली खान और शाइन टॉम चाको भी नजर आएंगे। यह फिल्म 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। मीडिया रिपोट्स के अलावा सैफ अली खान निर्देशक दिनेश विजन की आगामी फिल्म 'गो गोवा गॉन 2' में नजर आएंगे। यह फिल्म 15 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। इसके अलावा सैफ निर्देशक रितेश सिधवानी की आगामी फिल्म 'फायर' में नजर आएंगे। इस फिल्म में सैफ के अलावा फरहान अख्तर भी नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

War 2: पैन इंडिया स्टार जूनियर एनटीआर ने ऋतिक की तारीफों के बांधे पुल, 'वॉर 2' में दिखेगा धांसू डांस सीक्वेंस
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें