फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: बैंकॉक में जब आरटीओ ऑफिसर से टकरा गई थी खिलाड़ी की बाइक, घटना से एक्टर को मिला था यह सबक!

Tue, 21 May 2024 03:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

क्रिकेटर शिखर धवन अपना नया चैट शो 'धवन करेंगे' लेकर आए हैं। अभिनेता अक्षय कुमार इस शो में पहुंचे। अक्षय ने अपनी फिल्मों, करियर और घर-परिवार की बातें साझा कीं, साथ ही बैंकॉक में अपने साथ हुई एक घटना का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार हाल ही में भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन के चैट शो 'धवन करेंगे' में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा कीं। इस दौरान अभिनेता ने बैंकॉक में हुई एक घटना को भी याद किया, जब उनकी मोटरसाइकिल वहां आरटीओ ऑफिसर से टकरा गई थी। एक्टर ने कहा कि इस घटना ने उन्हें विनम्रता का महत्व समझाया।

विज्ञापन


कम उम्र में चले गए थे बैंकॉक
अक्षय कुमार ने कहा कि मेरे पिता को जैसे ही यह पता चला कि पढ़ाई में मेरी दिलचस्पी नहीं है तो उन्होंने मुझे काफी कम उम्र में बैंकॉक भेज दिया। मुझे यह देश पसंद आया। जैसे ही आप फ्लाइट से उतरते हैं, आप पाते हैं कि हर कोई हाथ जोड़कर आपके सामने झुक रहा है। तब बहुत बेहतर महसूस होता है। खासकर तब जब आपको एहसास हो कि यह तो हमारी संस्कृति का हिस्सा है, जिसे वहां इतनी विनम्रता से अपनाया जाता है'।
Anil Kapoor: फिल्म 'हाउसफुल 5' का हिस्सा नहीं होंगे अनिल कपूर! फीस को लेकर हुआ विवाद
विज्ञापन


आरटीओ ने दी थी ये सीख
बैंकॉक प्रवास के दौरान अपने साथ घटी एक घटना का जिक्र करते हुए अक्षय ने कहा, मुझे एक घटना याद है, जिसने मुझे विनम्रता और झुकने का महत्व सिखाया। जब आप खुद विनम्र होते हैं तो आप किसी भी चुनौती का सामना कर पाते हैं। आपमें एक लचीलापन होता है। एक बार, गाड़ी चलाते हुए गलती से मैं एक मोड़ पर एक आरटीओ अधिकारी की बाइक से टकरा गया। घटना में हम दोनों घट गए। मैंने उनसे तुरंत माफी मांगी। अधिकारी ने मेरी बाइक और हेलमेट को उठाने में मेरी मदद की। इसके बाद उन्होंने मुझे सलाह दी कि धीरे और सावधानी से गाड़ी चलाना'।
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: बिग बी ने मतदान केंद्र से पत्नी के साथ साझा की तस्वीर, 'मत' को बताया मां, लिखा- कर दिया वोट

इन फिल्मों में आएंगे नजर
अक्षय कुमार की फिल्मों की बात करें तो बीते दिनों वे 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आए थे। अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी नजर आए। अक्षय अब अपनी अगली फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' की तैयारियों में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने अरशद वारसी के साथ फिल्म का राजस्थान शूट पूरा किया है। अक्षय के पास इसके अलावा 'वेलकम टू द जंगल' भी है।
Jaya Prada: बलात्कारियों का सफाया करती दिखीं जया प्रदा, ‘फातिमा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें