फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripling 3: फिर धमाल मचाएगी चंचल, चितवन और चंदन की तिकड़ी, सामने आया ट्रिपलिंग 3 का दमदार टीजर

Mon, 03 Oct 2022 10:36 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

। सामने आए टीजर में एक बार फिर चंचल, चितवन और चंदन की तिकड़ी धमाल मचाती दिख रही हैं। तीन साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इस शो के तीसरे सीजन का एलान कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Tripling 3 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओटीटी कंटेंट लवर्स के लिए मेकर्स ने एक और नए शो का एलान कर दिया है। अपने दो सफल सीजन के बाद अब ट्रिपलिंग के तीसरे सीजन की घोषणा कर दी गई है। नए सीजन के एलान के साथ ही मेकर्स ने इसका टीजर भी रिलीज कर दिया है। सामने आए टीजर में एक बार फिर चंचल, चितवन और चंदन की तिकड़ी धमाल मचाती दिख रही हैं। तीन साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इस शो के तीसरे सीजन का एलान कर दिया गया है। 

विज्ञापन

ट्रिपलिंग के बीते सीजन में यहां चंचल अपने घराने से भागकर चितवन और चंदन के साथ अपने माता-पिता से मिलने पहुंचती है। वहीं, सीरीज के इस नए सीजन की शुरुआत भी इसी कड़ी से होगी। सीरीज में चंदन के साथ रोड ट्रिप देखने को मिलेगी, जिसमें कई सारी गड़बड़ी देखने को मिलेगी। साथ ही दर्शकों का भरपूर मनोरंजन भी होगा। दर्शक इस सीरीज को जी5 पर देख सकते हैं। 

Bollywood: माता रानी के दरबार पर लगा बॉलीवुड का तांता, देवी मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे कई बड़े सितारे

 

 

विज्ञापन

तीनों भाई-बहनों की इस कहानी में इस बार माता-पिता का प्लॉट भी देखने को मिलेगा। तीनों इस बार मम्मी-पापा के साथ मिलकर ट्रेकिंग करते नजर आएंगे। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि इस सीरीज का यह सीजन काफी मजेदार होने वाला है। इस शो की कहानी सुमित व्यास ने लिखी है जबकि इस नीरज ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले के दो सीजन समीर सक्सेना द्वारा निर्देशित किए गए थे।

Photos Of The Day: सपना पर चढ़ा गरबा का रंग और अवनीत की खूबसूरती ने ठगा दिल, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें