फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp: सुप्रीम कोर्ट का कंगना के शो ‘लॉकअप’ के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से इनकार, कॉपीराइट का लगा था आरोप

Wed, 13 Apr 2022 03:16 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को तेलंगाना उच्च न्यायालय के एक आदेश को चुनौती देने वाली अपील पर विचार करने से इनकार कर दिया। वहीं, याचिकाकर्ता को जल्द मामले की सुनवाई के लिए ट्रायल कोर्ट जाने का सुझाव भी दिया।
विज्ञापन
कंगना का शो लॉक अप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंगना रणौत का शो ‘लॉकअप’ आए दिन सुर्खियों में बना रहता है। हाल ही में शो एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को तेलंगाना उच्च न्यायालय के एक आदेश को चुनौती देने वाली अपील पर विचार करने से इनकार कर दिया। वहीं, याचिकाकर्ता को ट्रायल कोर्ट जाने का सुझाव भी दिया। एकता कपूर के शो पर कॉपीराइट का आरोप लगा था। 

विज्ञापन

न्यायमूर्ति एमआर शाह और न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना की पीठ ने याचिकाकर्ता प्राइड मीडिया से याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए ट्रायल कोर्ट जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि याचिका के शीघ्र निपटारे के लिए याचिकाकर्ता ट्रायल कोर्ट में जा सकता है। याचिकाकर्ता की ओर से अदालत में वरिष्ठ अधिवक्ता सीएम वैद्यनाथन पेश हुए थे।

लॉक अप - फोटो : सोशल मीडिया
एकता कपूर के शो लॉकअप पर कॉपीराइट के उल्लंघन करने का आरोप लगा था, जिसके बाद मामला कोर्ट में पहुंच गया था। याचिकाकर्ता सनोबर बेग ने कहा था कि ‘द जेल’ नाम से यह कॉन्सेप्ट उनका था। उन्होंने अपने आइडिये को एंडेमोल शाइन के अभिषेक रेगे के साथ साझा किया था और अभिषेक ने उनको धोखा दिया। इसी को लेकर हैदराबाद सिविल कोर्ट ने ‘लॉकअप’ पर किसी भी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करने के लिए रोक लगा दी थी।
विज्ञापन

प्राइड मीडिया की तरफ से ये भी तर्क दिया गया था कि 'द जेल' को बनाने में लॉकडाउन लगने की वजह से देरी हुई। इसमें 22 हस्तियों को 100 दिन तक एक साथ रखने की स्क्रिप्ट भी तैयार की गई थी, जिसे चोरी कर लिया गया। इस मामले को लेकर उच्च न्यायालय ने कहा था कि ऑल्ट बालाजी ने पहले ही शो का निर्माण कर लिया था और मार्केटिंग पर भी खूब पैसा खर्च किया गया था। सुविधा को देखते हुए ये मामला उनके पक्ष में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें