फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunil Grover: 'यूनाइटेड कच्चे' में दर्शकों को जमकर हंसाएंगे सुनील ग्रोवर, इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

Fri, 24 Mar 2023 01:32 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की अपकमिंग बेव सीरीज 'यूनाइटेड कच्चे' इसी महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। सुनील की इस अपकमिंग कॉमेडी सीरीज का ट्रेलर जारी किया गया है।
विज्ञापन
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर इन दिनों अपनी अपकमिंग बेव सीरीज 'यूनाइटेड कच्चे' को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी यह कॉमेडी भरी सीरीज का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। 'यूनाइटेड कच्चे' को इसी महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा । सुनील की इस अपकमिंग कॉमेडी सीरीज का ट्रेलर जारी किया गया है,जिसमें सुनील 'तेजिंदर टैंगो गिल' के किरदार में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन


ट्रेलर हुआ रिलीज
सीरिज की कहानी इस पर ही बेस्ड है, जो कि एक अच्छी जिन्दगी की तलाश में इंग्लैंड जाना जाता है और  इसके लिए वह हर कीमत चुकाने को तैयार है। वह अपने परिवार की जमीन को गिर्वी रख देता है, लेकिन जब वह इंग्लैंड पहुंचता है तो उसे कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। इसके बाद उसे इंग्लैड में पाकिस्तन और बांग्लादेश के नागरिक मिलते हैं, जो उसकी तरह ही वहां रहकर तरक्की करना चाहते हैं।



ये कलाकार आएंगे नजर
'यूनाइटेड कच्चे' का ट्रेलर देखने में काफी शानदार लग रहा है। सीरीज में सुनील ग्रोवर अंदाज में दिखाई दे रहे हैं, जो कि इंग्लैंड जाने के लिए काफी मसक्कत करता है। इस सीरीज में उनके अलावा सतीश शाह, सपना पब्बी, निखिल विजय, मनु ऋषि चड्ढा, नयनी दीक्षित और नीलू कोहली  भी नजर आएंगे।
विज्ञापन


इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज
बता दें सुनील ग्रोवर स्टारर 'यूनाइटेड कच्चे  31 मार्च को जी5 पर रिलीज की जाएगी। यह दर्शकों को हसां के लोटपोट कर देगी। सुनील द कपिल शर्मा शो का हिस्सा भी रह चुके हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  Pathaan: डिलीटेड सीन्स के साथ ओटीटी पर स्ट्रीम हुई शाहरुख की 'पठान', फैंस बोले- थिएटर में दोबारा रिलीज करो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें