फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukhbir: फिर पलटे जाएंगे भारत के इतिहास के पन्ने, स्पाई थ्रिलर सीरीज ‘मुखबिर’ का धांसू टीजर जारी

Thu, 20 Oct 2022 10:39 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ओटीटी प्लेटफार्म जी5 ने अपनी नई सीरीज मुखबिर- द स्टोरी ऑफ ए स्पाई का टीजर जारी कर दिया है। शिवम नायर और जयप्रद नायक द्वारा निर्देशित यह सीरीज पाकिस्तान में भारत के एक एजेंट की प्रेरक कहानी पर आधारित है।

विज्ञापन
Mukhbir – The Story of a Spy - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओटीटी प्लेटफॉर्म की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के मेकर्स लगातार दर्शकों के लिए नए-नए कंटेंट पेश कर रहे हैं। इसी बीच मशहूर और लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफार्म जी5 ने अपनी नई सीरीज मुखबिर- द स्टोरी ऑफ ए स्पाई का टीजर जारी कर दिया है। शिवम नायर और जयप्रद नायक द्वारा निर्देशित यह सीरीज पाकिस्तान में भारत के एक एजेंट की प्रेरक कहानी पर आधारित है।

विज्ञापन

विक्टर टैंगो एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित यह श्रृंखला आठ एपिसोड की एक सीरीज है, जो उन गुमनाम नायकों पर आराधित है, जो देश की सुरक्षा में अपना जीवन न्यौछावर कर देते हैं। यह सीरीज देश के उन वीरों की कहानी है, जिन्होंने बिना किसी स्वार्थ के अपने देश पर अपनी जान तक कुर्बान कर दी। यह सीरीज 11 नवंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम की जा सकेगी। सीरीज का टीजर जारी करते हुए जी5 ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- वक्त आ गया है, भारत के इतिहास के पन्नों को दोबारा पलटने का- 1965 की जंग। देश की उम्मीदें टिकी हुई है, उस एक मुखबिर पर।

Kantara: कर्नाटक सरकार पर चला 'कांतारा' का जादू, फिल्म देखने के बाद 'दैव नर्तकों' के लिए की बड़ी घोषणा

विज्ञापन

मुखबिर- द स्टोरी ऑफ ए स्पाई सीरीज इस साल जी5 पर अपने प्रीमियर के लिए पूरी तरह तैयार है। सीरीज में जैन खान, दुर्रानी प्रकाश, राज आदिल हुसैन, बरखा बिष्ट, हर्ष छाया, सत्यदीप मिश्रा और जोया अफरोज जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। मुखबिर- द स्टोरी ऑफ ए स्पाई भारत के गुप्त एजेंट की अनकही कहानी है, जिसने भारत को खुफिया जानकारी प्रदान कर देश को 1965 के युद्ध में जीत दिलाने में मदद की थी।

Sherlyn Chopra: शिकायत दर्ज कराने के बाद साजिद खान पर फिर भड़कीं शर्लिन चोपड़ा, कहा- कानून से ऊपर कोई नहीं
 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें