फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur 3: 'मिर्जापुर' के तीसरे सीजन में दिखेगा माधुरी भाभी का दबंग अवतार, ईशा तलवार ने पूरी की शूटिंग

Wed, 19 Oct 2022 10:35 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ईशा तलवाल ने मिर्जापुर सीजन 3 की शूटिंग खत्म होने के दौरान की अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह माधुरी भाभी के लुक में सफेद साड़ी पहन केक कट करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
ईशा गुप्ता - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर वेब सीरीज के तीसरे सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। वेब सीरीज को लेकर आए दिन नए अपडेट सामने आती रहती हैं। सीरीज में अहम किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रसिका दुग्गल और विजय वर्मा अपने शूटिंग कुछ वक्त पहले खत्म कर चुके हैं। वहीं, अब ईशा तलवार यानी माधुरी भाभी ने भी अपने हिस्से की शूटिंग को खत्म कर लिया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

विज्ञापन

दरअसल, ईशा तलवाल ने मिर्जापुर सीजन 3 की शूटिंग खत्म होने के दौरान की अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह माधुरी भाभी के लुक में सफेद साड़ी पहनकर केक काटती करती नजर आ रही हैं। बता दें कि शो में इस बार मुन्ना भैया की विधवा के तौर पर ईशा का किरदार काफी दबंग देखने को मिल सकता है, जो अपने पति की मौत के लिए गुड्डू पंडित और गोलू गुप्ता से टक्कर लेंगी। 

KRK: केआरके ने फिल्म 'भेड़िया' को लेकर उड़ाया वरुण धवन का मजाक, राहुल रॉय की फिल्म जुनून से की तुलना

विज्ञापन

मिर्जापुर के पहले दोनों ही सीजन को दर्शकों ने काफी पंसद किया है। वहीं, अब दर्शकों को तीसरे सीजन का इंतजार है। जैसे-जैसे शो के किरदारों के हिस्से की शूटिंग पूरी हो रही है, शो को लेकर लोगों की उत्सुक्ता बढ़ती जा रही है। ज्ञात हो कि मिर्जापुर 3 अगले साल अप्रैल के महीने में रिलीज हो सकती है। ऐसे में अभी दर्शकों को इंतजार करना होगा। 

Phone Bhoot: फिल्म के प्रमोशन इवेंट में कटरीना ने किया भंगड़ा, फैंस बोले-पंजाबी मुंडे से शादी कर यह तो बनता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें