फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur 3: डबिंग स्टूडियो में नजर आईं मिर्जापुर की 'बीना भाभी', तस्वीर शेयर कर बढ़ाई सीजन 3 को लेकर बेताबी

Mon, 10 Jul 2023 05:26 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वेब सीरीज 'मिर्जापुर 3' की शूटिंग पूरी हो गई है। इस बीच वेब सीरीज की अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने अपने सोशल मीडिया पर डबिंग सेंशन की एक झलक साझाकर फैंस की बेताबी और बढ़ा दी है।
विज्ञापन
रसिका दुग्गल - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर के तीसरे सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'मिर्जापुर 3' की शूटिंग कुछ महीने पहले ही पूरी हो गई है। इस बीच वेब सीरीज की अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने अपने सोशल मीडिया पर डबिंग सेंशन की एक झलक साझाकर फैंस की बेताबी और बढ़ा दी है। जी हां, रसिका ने इंस्टाग्राम पर 'मिर्जापुर 3' के लिए डबिंग सेंशन शुरू होने की घोषणा की है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “पिरपरेड रहिएगा। #डबिंगडेज #डबिंग #मिर्जापुरसीजन3।”

विज्ञापन

रसिका दुग्गल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'मिर्जापुर' में रसिका ने कालीन भैया की पत्नी बीना त्रिपाठी का किरदार निभाया था। अपनी बेहतरीन एक्टिंग की वजह से रसिका ने काफी वाहवाही बटोरी है। मिर्जापुर की कहानी मिर्जापुर के राजा कालीन भैया और पंडित ब्रदर्स, गुड्डु और बब्लू की कहानी है, जो शुरुआत में सत्ता की लड़ाई के रूप में शुरू होती है, जो मिर्जापुर के सिंहासन तक ले जाती है। अंततः शहर के भाग्य को आकार देती है। इसके व्यापार और राजनीति को प्रभावित करती है।

Saeed Jaffrey: प्रियंका न इरफान, इस एक्टर के पास हैं सबसे ज्यादा हॉलीवुड फिल्में करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

रसिका दुग्गल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वेब सीरीज का पहला सीजन 16 नवंबर, 2018 को रिलीज किया गया था। अपनी मनोरंजक कहानी और प्रदर्शन की वजह से फैंस के दिलों पर राज करती है। मुख्य भूमिकाओं में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, रसिका दुगल, हर्षिता शेखर गौड़ और विक्रांत मैसी जैसे कलाकारों के साथ इस शो को दुनिया भर से बड़े पैमाने पर सराहना और दर्शक मिल रहे हैं।

Huma Qureshi: 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' हिट होने के बाद असमंजस में पड़ गई थीं हुमा, बोलीं- रोने के लिए कंधा तो था...

विज्ञापन

रसिका दुग्गल - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो रसिका दुग्गल 'मिर्जापुर 3' के अलावा स्पाइक: स्पोर्ट्स ड्रामा, अंशुमन झा निर्देशित लॉर्ड कर्जन की हवेली में नजर आएंगी। अभिनेत्री के पास फेयरी फोक: इम्प्रोव कॉमेडी और लिटिल थॉमस: ड्रैमेडी भी हैं।

यह भी पढ़ें- Ghoomer: अभिषेक और सैयामी की फिल्म का इस दिन होगा प्रीमियर, सितारों ने कही दिल को छू लेने वाली ये बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें