वेब सीरीज 'परंपरा' के पहले पार्ट को दर्शकों ने खूब पसंद किया और अब इस सीरीज का दूसरा सीजन रिलीज होने के लिए तैयार है। इस सीरीज के पहले पार्ट में जगपति बाबू, नैना गांगुली, नवीन चंद्र जैसे सितारे दिखे।
ओटीटी की दुनिया में कई ऐसी वेब सीरीज हैं, जिसमें परिवार के बीच चल रहा राजनीति ड्रामा और क्राइम खूब सारा देखने को मिलता है। इस तरह की सीरीज में परिवार के बीच अपने ही लोगों के खिलाफ खेल दर्शकों को हैरान कर देता है। हॉट स्टार की वेब सीरीज 'परंपरा' भी इन्हीं में से एक है, जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। सात एपिसोड की इस सीरीज में खूब सारा क्राइम और ड्रामा दिखाया गया था। ऐसे में अब दर्शक इस सीरीज के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं, जो अब खत्म होने वाला है। 'परंपरा' का दूसरा सीजन रिलीज होने के लिए तैयार है। आइए आपको बताते हैं कि आप 'परंपरा 2' कब और कहां देख सकते हैं।
विज्ञापन
जानें कब आएगा सीरीज का दूसरा पार्ट
राजनीति, बदला और एक्शन थ्रिलर से भरपूर वेब सीरीज 'परंपरा' का पहला सीजन साल 2021 में रिलीज हुआ था और अब एक साल बाद सीरीज का दूसरा पार्ट भी ओटीटी पर आ रहा है। यह सीरीज 21 जुलाई को हॉट स्टार पर स्ट्रीम होगी, जो फैंस के लिए एक ट्रीट से कम नहीं है।
दूसरे सीजन के ट्रेलर ने मचाया था धमाल
इस सीरीज के पहले सीजन में नायडू परिवार की कहानी को दिखाया गया है और सीरीज की कहानी में गोपी (नवीन चंद्र) की जर्नी को दिखाया गया है। गोपी सीरीज में मोहन राव (जगपति बाबू) का बेटा है और अपने पिता के लिए चाचा (सरथ कुमार) के खिलाफ जाता है और अब दूसरे सीजन में इसी कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। 8 जुलाई को दूसरे पार्ट का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे खूब पसंद किया था। ट्रेलर में काफी सारे ऐसे सीन्स दिखाए गए, जो वेब सीरीज को अंत तक देखने के लिए मजबूर कर सकते हैं। ऐसे में अब परंपरा के सीजन 2 से दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई है।