पाताल लोक 2 की रिलीज डेट से उठा पर्दा
सोमवार को शो के निर्माता ने इसके रिलीज डेट का ऐलान किया। यह आठ एपिसोड वाली सीरीज सुदीप शर्मा द्वारा बनाई और कार्यकारी रूप से निर्मित की गई है। इस नए सीजन में ‘हाथी राम चौधरी’ (जयदीप अहलावत) और उनकी टीम को नई मुसीबतों का सामना करते हुए देखा जाएगा। फिलहाल, शो की कहानी अभी गुप्त रखी गई है।
इनके हाथ में निर्देशन की कमान
पहले सीजन ने लूटी थी खूब वाहवाही
'पाताल लोक' का पहला सीजन मई 2020 में रिलीज हुआ था और इसकी कहानी की गहराई ने दर्शकों को काफी ज्यादा आकर्षित किया था। इसे अविनाश अरुण और प्रोसित रॉय ने निर्देशित किया था। पहला सीजन भारतीय समाज के गहरे पहलुओं को उजागर करता दिखा था। खासकर मीडिया इंडस्ट्री की कार्यप्रणाली को लेकर। इसकी कहानी, अप्रत्याशित ट्विस्ट्स, रोमांचक सीन्स और सोचने पर मजबूर करने वाले क्लाइमैक्स ने दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ा था।