फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cobalt Blue: नेटफ्लिक्स ने 'कोबाल्ट ब्लू' के निर्देशक सचिन कुंडलकर के खिलाफ की कार्रवाई , वजह जान उड़ जाएंगे होश

Wed, 06 Apr 2022 01:00 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सचिन कुंडलकर पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन
कोबाल्ट ब्लू - फोटो : अमर उजाला मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सचिन कुंडलकर की बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्म 'कोबाल्ट ब्लू' आखिरकार पिछले हफ्ते नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। प्रतीक बब्बर और नीलय मेहंडाले अभिनीत इस फिल्म को बिना किसी प्रचार या मार्केटिंग के रिलीज किया गया। यह फिल्म सचिन कुंडलकर के साल 2006 में आए इसी नाम की मराठी नॉवल पर आधारित है। लेकिन इसकी रिलीज के बाद दर्शकों के लिए इसके निर्देशक का नाम जानना एक उत्सुक्ता बन गया और लोगों ने इसपर चर्चा करना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन

नहीं दिया गया निर्देशक को क्रेडिट
लेकिन हैरान कर देनी वाली बात यह है कि कुंडलकर को इस फिल्म के लिए निर्देशक का क्रेडिट तक नहीं दिया गया है। फिल्म की शुरुआत से लेकर आखिर तक इसमें कहीं भी निर्देशक को क्रेडिट नहीं दिया गया है। लोगों ने फिल्म देखकर इस बात पर सवाल उठाए कि ऐसा क्यों किया गया है, तो पता लगा कि 'नेटफ्लिक्स ने कुंडलकर को मार्च में फिल्म से हटने के लिए कह दिया था। गौरतलब है उनपर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए गए थे।'

ये था पूरा मामला 
रिपोर्ट्स की माने तो ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इस फिल्म की शूटिंग 2018 में शुरू कर दी थी। 2021 तक यह फिल्म बनकर तैयार भी हो गई। लेकिन "फिल्म के पूरा होने के बाद, 2021 के आखिर में एक क्रू मेंबर ने नेटफ्लिक्स की टीम से शिकायत की कि कुंडलकर ने उसका रेप किया है।"
विज्ञापन

इसलिए हुई रिलीज में देरी
ओटीटी प्लेटफॉर्म के मुख्य अधिकारियों ने इस मामले की जांच के लिए एक आंतरिक समिति गठित की। इस बीच, फिल्म का ट्रेलर पिछले साल नवंबर में रिलीज कर दिया गया। लेकिन नेटफ्लिक्स इस प्रोजेक्ट को लेकर संशय में था। इसलिए वह इसकी रिलीज को बार-बार टाल रहा था। जांच के बाद यह निर्णय लिया गया कि कुंडलकर किसी भी तरह से इस प्रोजेक्ट से जुड़े नहीं रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें