इस दिन होगी रिलीज
बता दें कि 'सीक्रेट्स ऑफ सिनौली: डिस्कवरी ऑफ द सेंचुरी' की जोरदार सफलता के बाद दर्शकों को नए चैप्टर का बेसब्री से इंतजार था। लोगों की इंतजार घड़ियां अब खत्म हो चुकी हैं। निर्देशक नीरज पांडे और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता मनोज बाजपेयी की सफल जोड़ी डिस्कवरी+ पर जल्द ही एक और रोमांचक सीरीज के साथ लौट रहे हैं। इस सीरीज को 4 अगस्त को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है।
नीरज पांडे ने कही ये बात
इस डॉक्यू-सीरीज में गहरे शोध और शानदार स्टोरी टेलिंग के माध्यम से प्रसिद्ध कोहिनूर हीरे की अनसुनी कहानी बताई जाएगी। इस बारे में अपने विचार साझा करते हुए निर्देशक नीरज पांडे ने कहा, 'सीक्रेट्स ऑफ सिनौली' की जबरदस्त सफलता के बाद, मैं 'सीक्रेट्स ऑफ द कोहिनूर' के लिए डिस्कवरी+ और मनोज बाजपेयी के साथ फिर से जुड़कर बेहद खुश हूं। मनोज की असाधारण कहानी कहने की विशेषता उन्हें कोहिनूर की यात्रा को बताने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प बनाती है, जिसके बारे में हम में से अधिकांश ने सुना है लेकिन कोई भी उसे अपना नहीं कह सकता। मुझे विश्वास है कि यह ऐतिहासिक यात्रा दुनियाभर के दर्शकों को आकर्षित करेगी। इस सीरीज का निर्माण नीरज पांडे की प्रोडक्शन कंपनी फ्राइडे स्टोरीटेलर्स कर रही है जबकि इसका निर्देशन राघव जयरथ ने किया है।
गौरतलब है कि मनोज बाजपेयी नीरज पांडे के निर्देशन में बनी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। फिल्म स्पेशल 26 में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। वहीं, वह फिल्म अय्यारी में भी नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में उनके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा भी लीड रोल में नजर आए थे।