फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लगा जबरन एडल्ट फिल्म में काम कराने का आरोप, शख्स ने पुलिस से की फिल्म रोकने की शिकायत

Fri, 21 Oct 2022 10:49 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मामले में विझिंजम पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत के आधार पर फिल्म की महिला निर्देशक और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
OTT - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक 26 वर्षीय व्यक्ति ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि उसे एक एडल्ट फिल्म में अभिनय करने के लिए मजबूर किया गया है। व्यक्ति के मुताबिक वह फिल्म जल्द ही एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है। इस सिलसिले में शख्स ने पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई। अपनी शिकायत में व्यक्ति ने अपनी शिकायत में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से फिल्म की रिलीज को रोकने की मांग की है। मामले में विझिंजम पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत के आधार पर फिल्म की महिला निर्देशक और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

पूरे मामले में पुलिस ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि, "हमने मामला दर्ज कर लिया है। अब हम क्रू मेंबर्स का इस सिलसिले में बयान दर्ज करेंगे। फिलहाल मामले में जांच जारी है।" टीवी जगत में काम कर रहे वेंगनूर निवासी शख्स ने आरोप लगाया कि एक समझौते पर हस्ताक्षर कराने के बाद उसे वयस्क फिल्म में अभिनय करने के लिए मजबूर किया गया।

Gumnaam Sitare: अपनी चीख से रूह कंपा देती थीं मालिनी शर्मा, जानें अब कहां है राज फिल्म की यह अभिनेत्री

शख्स ने बताया कि "चूंकि यह मेरी पहली शूटिंग थी, मैंने समझौते को ठीक से नहीं पढ़ा। साइन करने के बाद जैसे ही क्रू ने शूटिंग शुरू की, वे मुझे एक कमरे में ले गए और कहा कि यह एक वयस्क फिल्म है और मुझे उसी के अनुसार अभिनय करना है। जब मैंने मना कर दिया, तो उन्होंने कहा मैंने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं,जिसे मैं तोड़ नहीं सकता।" 

Riteish-Genelia Deshmukh: सवालों के घेरे में रितेश-जेनेलिया, भूमि आवंटन से जुड़ा है मामला

विज्ञापन

व्यक्ति ने बताया कि "उन्होंने कहा कि अगर समझौते का उल्लंघन किया तो इसके बदले मुझे 5 लाख रुपये का भुगतान किए बिना जाने नहीं दिया जाएगा। चूंकि यह एक दूरस्थ स्थान पर था, मैं भाग नहीं सकता था।" अपने एक दोस्त के घर से मीडिया से बात करते हुए शख्स ने कहा कि अगर फिल्म रिलीज हो जाती है तो वह अपने परिवार और दोस्तों का सामना नहीं कर पाएगा।

Bollywood Gossips: हनुमान बनने के लिए सीता से भी ज्यादा समय लेते थे दारा सिंह, तीन से चार घंटे होता था मेकअप

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें