फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमकुम भाग्य की समीक्षा का दिखेगा बोल्ड लुक, ट्रिपल एक्स: अनसेंसर्ड सीजन 2 का बनीं हिस्सा

Thu, 19 Mar 2020 12:27 PM IST
शिप्रा सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
Samiksha Bhatnagar - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
विज्ञापन

टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री समीक्षा भटनागर अब एकता कपूर के सुपर बोल्ड शो 'ट्रिपल एक्स: अनसेंसर्ड' के दूसरे सीजन में नजर आएंगी। टेलीविजन पर अपने सुपरहिट शोज कुमकुम भाग्य, जाने क्या होगा रामा रे, एक वीर की अरदास-वीरा, देवों के देव महादेव, उतरन आदि से शोहरत बटोर चुकीं समीक्षा का ओटीटी पर ये बेहद बिंदास अवतार होगा और समीक्षा के प्रशंसक अभी से उनके इस नए रूप को देखने के लिए उतावले हैं।

विज्ञापन

Samiksha Bhatnagar - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
टेलीविजन पर काफी नाम कमाने के बाद समीक्षा ने श्रेयस तलपड़े की फिल्म पोस्टर बॉयज में लीड हीरोइन का किरदार किया था। फिल्म में वह बॉबी देओल के साथ थी। इससे पहले वह मधुर भंडारकर की फिल्म 'कैलेंडर गर्ल्स' में भी नजर आ चुकी हैं। 'ट्रिपल एक्स: अनसेंसर्ड' के पहले सीजन में पांच एपिसोड दिखाए गए। बाद में निर्माताओं ने इसका एक एपिसोड और रिलीज किया। पहला सीजन दर्शकों के मिले प्यार की वजह से हिट साबित हुआ इसलिए निर्माताओं ने इसके दूसरे सीजन की भी घोषणा कर दी थी। इस शो की शूटिंग काफी दिन पहले शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

इस बारे में अमर उजाला ने जब समीक्षा ने संपर्क किया तो उन्होंने कहा, “एकता कपूर को मौजूदा और आने वाले समय के कंटेंट की बिल्कुल सही पहचान हैं। उनके साथ मैंने पहले भी काम किया है। ओटीटी के इस शो 'ट्रिपल एक्स: अनसेंसर्ड' के लिए मेरे एपीसोड की शूटिंग हो चुकी है और जल्द ही ये दर्शकों के सामने होगा।”

'नागिन 4' के लिए रश्मि नहीं थी पहली पसंद, 'बिग बॉस' की इस कंटेस्टेंट को एकता ने किया था अप्रोच
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें